फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   katrina reduce wait for 'dhoom 3'

'धूमः3' के लिए छरहरी बन गईं कैटरीना

Fri, 09 Nov 2012 01:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 09 Nov 2012 01:17 PM IST
विज्ञापन
katrina reduce wait for 'dhoom 3'
सिर्फ दो महीने में पांच किलो वजन कम करना आसान काम नहीं है। लेकिन यह काम कैटरीना ने कर दिखाया है। 'धूम 3' में जब उनसे कहा गया कि अगर उनका वजन थोड़ा कम हो तो वह रोल के लिए ज्यादा शूट करेंगी। फिर क्या कैटरीना जुट गईं वजन कम करने की कवायाद में।
विज्ञापन


कैटरीना इसके पहले भी ऐसा कारनामा कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म 'तीस मार खां' के हिट आइटम 'शीला की जवानी' के लिए अपना वजन काफी कम किया था। कैटरीना ने बताया कि उन्होंने पांच किलो वजन कम करने के लिए रोज डेढ़ घंटे कसरत की और तली हुई चीजें, चॉकलेट और आइसक्रीम एकदम छोड़ दीं।
विज्ञापन


कैट बताती हैं शूटिंग के लिहाज़ से धूम थ्री टफ फिल्म है। इस फिल्म में मुझे एक्शन भी करना था इसलिए पर्दे पर
मेरा फिट आना ज़रूरी था। दो महीने के भीतर पांच किलो कम करना आसन नहीं इसके लिए मैं जबरदस्त फिजिकल ट्रेनिंग से गुजर रही हूँ । यह ट्रेंनिग 'जब तक है जान' की शूटिंग के ख़त्म होने के साथ ही शुरू हो गयी थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं रोज 90 मिनट अपने ट्रेनर की निगरानी में जिम में पसीना बहती हूं। मेरा लंच हो या डिनर दोनों मैं उबली मछली और सलाद ही खाती हूं। यशराज बैनर की ही फिल्म 'टशन' के लिए अभिनेत्री करीना कपूर ने भी अपना वजन कम किया था। करीना ने इस फिल्म से इंडस्ट्री में साइज जीरो का चलन शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed