{"_id":"655dcc44284816f59105fef0","slug":"katrina-kaif-talaks-about-tiger-3-actress-says-each-tiger-film-has-challenged-me-physically-and-mentally-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katrina Kaif: 400 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'टाइगर 3', कटरीना कैफ ने जताई खुशी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Katrina Kaif: 400 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'टाइगर 3', कटरीना कैफ ने जताई खुशी
Wed, 22 Nov 2023 03:14 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 22 Nov 2023 03:14 PM IST
सार
टाइगर 3 आज वर्ल्डवाइड 400 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म को मिल रहे प्यार पर कटरीना कैफ ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
टाइगर 3-कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों में कटरीना कैफ नजर आई हैं। फिलहाल सिनेमाघरों में 'टाइगर 3' लगी हुई है। इसमें कटरीना एक बार फिर जोया के रोल में दिखी हैं। अभिनेत्री इसमें एक्शन दिखाती नजर आई हैं। कैट का कहना है कि टाइगर फ्रेंचाइजी की हर फिल्म उनके लिए चुनौतीपूर्ण रही है। न सिर्फ शारीरिक रूप से, बल्कि मानसिक रूप से भी फिल्मों में काम करना चैलेंजिंग रहा है।
विज्ञापन
400 करोड़ क्लब में हुई शामिल
बता दें कि टाइगर 3 आज वर्ल्डवाइड 400 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म को मिल रहे प्यार पर कटरीना ने प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने कहा, 'टाइगर फ्रेंचाइजी मुझे साल 2012 से प्यार दे रही है! एक दशक से अधिक वक्त से इस फिल्म को मिल रहे प्यार से अभिभूत हूं। एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है औऱ अब टाइगर 3, ये फिल्में मेरी सिनेमाई यात्रा का हिस्सा हैं। साथ ही बतौर कलाकार मेरे विकास का भी हिस्सा हैं। ये कुछ ऐसी फिल्मे हैं, जो मुझे बेहद पसंद है'।
विज्ञापन
Fraud: करिश्मा तन्ना के पति वरुण बंगेरा और अभिनेता समीर कोचर के साथ हुई करोड़ों की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन
खुद को समझती हैं भाग्यशाली
कटरीना ने आगे कहा, यह एक ऐसी सफल फ्रेंचाइजी है, जिसने हमें अपने किरदारों को दोबारा दिखाने का मौका दिया है...यह कुछ ऐसी फिल्म है, जिसे अपने करियर में करके मैं खुद को भाग्यशाली समझती हूं'। कटरीना कैफ का कहना है, 'टाइगर फ्रेंचाइजी की हर फिल्म मेरे लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर चुनौतीपूर्ण रहीं।'
TV Celebs: इन TV स्टार्स के कमबैक पर टिकीं फैंस की निगाहें, लिस्ट में दिशा वकानी से लेकर जेनिफर का नाम शामिल
लोगों के प्यार का जताया आभार
कटरीना कैफ का कहना है कि भारत की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी सीरीज की फिल्मों का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है। बता दें कि यह फिल्म यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। कटरीना ने आगे कहा, 'लोगों के प्यार और तारीफ ने सलमान, मुझे और वाईआरएफ को इस फ्रेंचाइजी के लिए लोगों का मनोरंजन करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।'
Dunki Drop 2: शाहरुख खान की 'डंकी' का पहला गाना 'लुट पुट गया' रिलीज, अरिजीत की आवाज का चला जादू