फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Starrer Dunki First Song Lutt Putt Gaya Release

Dunki Drop 2: शाहरुख खान की 'डंकी' का पहला गाना 'लुट पुट गया' रिलीज, अरिजीत की आवाज का चला जादू

Wed, 22 Nov 2023 02:29 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 22 Nov 2023 02:29 PM IST
सार

फिल्म 'डंकी' का पहला गाना 'लुट पुट गया' रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का पहला गाना शाहरुख (हार्डी) और तापसी पन्नू (मनु) पर फिल्माया गया है।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Starrer Dunki First Song Lutt Putt Gaya Release
लुट पुट गया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आवैटेड फिल्म 'डंकी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में आज 22 सितंबर को फिल्म का पहला गाना 'लुट पुट गया' रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का पहला गाना शाहरुख (हार्डी) और तापसी पन्नू (मनु) पर फिल्माया गया है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'डंकी' का पहला गाना 'लुट पुट गया' दिल छू लेने वाला है।
विज्ञापन


'लुट पुट गया' के साथ फिल्म का म्यूजिक सफर हुआ शुरू
फिल्म 'डंकी' का यह पहला गाना 'डंकी ड्रॉप 2' करते साझा किया गया है। 'डंकी ड्रॉप 2' के 'लुट पुट गया' के साथ फिल्म के म्यूजिक का शानदार सफर शुरू हो गया है। यह गाना हार्डी के उस अध्याय को खोलता है जब उसे मनु प्यार हो जाता है। क्योंकि मनु पूरी दुनिया के खिलाफ जाकर उसके साथ खड़ी होती है। इसी के चलते मनु के लिए उसकी भावनाएं प्यार में बदल जाती हैं। गाने में शाहरुख खान और तापसी पन्नू के बीच की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन


अपनी शादी में अप्सरा की तरह सजी थीं शिल्पा, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार हिरानी के जन्मदिन पर रिलीज हुआ पहला गाना 
आज फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया है। फिल्म के गाने को गायक अरिजीत सिंह ने अपनी दिल छू लेने वाली शानदार आवाज दी है। प्रीतम द्वारा इसे कंपोज किया गया है। 'लुट पुट गया' को स्वानंद किरकिरे और आईपी सिंह द्वारा लिखा गया है। वहीं, गाने को मशहूर गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। दर्शकों को फिल्म का ये पहला गाना बेहद पसंद आ रहा है। शाहरुख की 'डंकी' के इस गाने को टी-सीरीज द्वारा रिलीज किया गया है। 

TV Celebs: इन TV स्टार्स के कमबैक पर टिकीं फैंस की निगाहें, लिस्ट में दिशा वकानी से लेकर जेनिफर का नाम शामिल

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि, 'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और फिल्म हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी गई है। कलाकारों में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, धर्मेंद्र और विक्की कौशल कैमियो भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण हिरानी, गौरी खान और ज्योति देशपांडे ने किया है और यह इस साल 22 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed