फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   katrina can speak hindi sharukh

कैटरीना हिंदी भी बोलती हैं: शाहरुख

Mon, 12 Nov 2012 02:16 PM IST
नई दिल्ली/आईएएनएस
नई दिल्ली/आईएएनएस Updated Mon, 12 Nov 2012 02:16 PM IST
विज्ञापन
katrina can speak hindi sharukh

बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ के लिए उस समय अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई जब एक पत्रकार ने उनकी हिंदी बोलने पर संदेह जताया। हालांकि वहीं मौजूद शाहरुख खान ने कैटरीना का बचाव करते हुए कहा कि वह हिंदी भी बोलती हैं।

विज्ञापन


कैटरीना और शाहरुख अपनी टीम के साथ 'जब तक है जान' के प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली में एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे।

हुआ यूं कि एक फोटो पत्रकार ने कैटरीना से हिंदी में पूछा कि फिल्म में उनकी क्या भूमिका है। कैटरीना इसका जवाब अंग्रेजी में देने लगीं। लेकिन एक पत्रकार ने उन्हें बीच में टोका और कहा, "आपको हिंदी में जवाब देना चाहिए क्योंकि आप हॉलीवुड में नहीं बॉलीवुड में काम करती हैं।"
विज्ञापन


शाहरूख ने मौके को भांपते हुए बीच में हस्तक्षेप किया और कहा, 'वह डब भी खुद ही करती हैं।'

उन्होंने कहा, 'वह हिंदी भी बोलती हैं। वह किस भाषा में बोलती हैं, इस पर सवाल नहीं होना चाहिए। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि ऐसा न करें। कलाकार जिस भाषा में खुद को सहज महसूस करते हैं उन्हें उस भाषा में बोलने का हक है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed