फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kartik aryan to say nothing wrong between i and luv ranjan

'सोनू के टीटू की स्वीटी' का भड़का यह एक्टर, कहा- 'हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं है, लोग बातें ना बनाएं'

Sun, 27 May 2018 06:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 27 May 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
kartik aryan to say nothing wrong between i and luv ranjan
bollywood

बॉलीवुड फिल्म ‘सोनू के टिटू की स्वीटी’ की सफलता के बाद सुर्खियों में आए अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कहा है कि उनका अपने मेंटर और निर्देशक लव रंजन के साथ कोई मतभेद नहीं है।

विज्ञापन


पैसों के लेन-देन के मुद्दे को लेकर दोनों के बीच विवाद की खबरों पर कार्तिक ने हैरानी जताई है। उन्होंने मीडिया से कहा, ‘मेरे और लव रंजन सर के बीच पैसों को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। इसलिए मुझे नहीं पता कि इस तरह की खबरें कहां से आ रही हैं।’
विज्ञापन


कार्तिक और रंजन ने चार फिल्में साथ की हैं। ‘प्यार का पंचनामा’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत के बाद उन्होंने आकाश वाणी, प्यार का पंचनामा 2 और सोनू के टिटू की स्वीटी में साथ काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिक के मुताबिक उन दोनों ने अपने करिअर एक साथ शुरू किए हैं इसलिए पैसों को लेकर कोई चर्चा न हुई है और न ही भविष्य में होगी।

उन्होंने कहा, ‘मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मेरे और लव सर के बीच सब कुछ ठीक है। मुझे लगता है कि हम दोनों का रिश्ता वैसा ही है, जैसा पहले था।’

करीना कपूर खान के साथ धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘जब फिल्म के निर्माता और निर्देशक फिल्म की घोषणा करेंगे तभी मैं इस पर टिप्पणी कर सकूंगा। मैं आगे क्या करने वाला हूं इसके बारे में कुछ कहना ठीक नहीं होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed