Kartik Aaryan: रिलेशनशिप को लेकर कार्तिक आर्यन ने कर दिया बड़ा खुलासा, बोले- दो साल तक...
इस इंटरव्यू में कार्तिक ने कई विषयों पर बात की और खुद को फैन द्वारा बनाया गया सुपरस्टार बताया। इस दौरान अभिनेता से उनके रिलेशनशिप को लेकर भी कई सवाल किए गए, जिसका उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिया।
विस्तार
फिल्म 'भूल भूलैया 2' के सुपरहिट होने के बाद कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म 'शहजादे' का ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस बीच कार्तिक अपने एक हालिया इंटरव्यू की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान कार्तिक आर्यन अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर बात करते हुए नजर आए।
इस इंटरव्यू में कार्तिक ने कई विषयों पर बात की और खुद को फैन द्वारा बनाया गया सुपरस्टार बताया। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि हर फिल्म में काम करने के दौरान उनका नाम उस फिल्म की अभिनेत्री के साथ जुड़ जाता है? इस सवाल का जवाब कार्तिक ने मजेदार ढंग से दिया। उन्होंने कहा, ''सर, मैं सच ही बोलूंगा! सोच रहा हूं कितना सच! सर, मुझे कॉफी पीना पसंद है, कोई भी मुझे डेट पर ले जाने के लिए पूछता है तो मुझे पता होता है कि वो कॉफी पिएंगे तो मैं उनके साथ चलता जाता हूं। मेरे अंदर बहुत उदारता है। दो लोग एक साथ दिख जाते हैं तो उसमें कोई न कोई न्यूज बन जाती है कि दोनों साथ में हैं और इनके बीच कुछ चल रहा है।''
Anurag Kashyap: अभय देओल के बयान पर अनुराग कश्यप ने दी प्रतिक्रिया, बोले- दोबारा माफी मांगने के लिए तैयार हूं
इस इंटरव्यू के दौरान जब कार्तिक से सारा अली खान और अनन्या पांडे को डेट करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं 100 फीसदी सिंगल हूं...दो साल तक के लिए मेरा सारे डेट्स साजिद नाडियाडवाला सर के साथ लॉक हैं...मेरे पास कॉफी पीने का समय नहीं है। बता दें कि लव आजकल 2020 की शूटिंग के दौरान कई रिपोर्ट्स में कार्तिक और सारा के बीच नजदीकियां बढने का दावा किया गया था। हालांकि, बाद में रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि दोनों का रिश्ता फिल्म की रिलीज के बाद टूट गया था। इसके अलावा पति पत्नी और वो की शूटिंग के दौरान भी कार्तिक का नाम अनन्या पांडे के साथ जुड़ा था।
Selfiee Twitter Review: दर्शकों को पसंद आ रही अक्षय-इमरान की जोड़ी, 'सेल्फी' का ट्रेलर देख यूजर्स बोले- अद्भुत