फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan gave this reaction on the rumor of marriage with a female fan

Kartik Aaryan: फीमेल फैन के साथ कार्तिक आर्यन की शादी की आई थी खबर, देखकर अभिनेता ने दी थी ये प्रतिक्रिया

Sun, 16 Jan 2022 08:24 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 16 Jan 2022 08:24 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक फीमेल फैन के साथ उनकी शादी की अफवाह उड़ी थी और जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो वह खूब हंसे थे।

विज्ञापन
Kartik Aaryan gave this reaction on the rumor of marriage with a female fan
कार्तिक आर्यन - फोटो : instagram/kartikaaryan

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों से जुड़ी अफवाहें हमेशा चर्चा में रहती हैं। कई बार कुछ अफवाहें आगे जाकर सच निकलती हैं लेकिन कुछ अफवाहें झूठ भी साबित होती हैं। कुछ ऐसा बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ भी हुआ। कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों के अलावा लव लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। कार्तिक का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है लेकिन एक बार कार्तिक आर्यन की शादी की झूठी अफवाह फैल गई और इस बारे में खुद कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में बताया था। इस अफवाह में दावा किया गया था कि कार्तिक ने अपनी ही एक फैन से शादी कर ली है।

विज्ञापन

Kartik Aaryan gave this reaction on the rumor of marriage with a female fan
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब वह एक इवेंट में गए थे, तब एक फैन ने उनसे शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। इस दौरान ये बात उसी इवेंट में खत्म हो गई थी। लेकिन अगले दिन एक मीडिया वेबसाइट में कार्तिक की फैन के साथ शादी की खबर छप गई। इस आर्टिकल में दावा किया गया कि कार्तिक ने अपनी ही फैन से शादी कर ली है। कार्तिक ने बताया कि उस आर्टिकल में लिखा था कि उन्होंने फैन से शादी कर ली है। कार्तिक आर्यन का कहना था कि वो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद नाराज नहीं हुए थे बल्कि उन्हें तो खूब हंसी आई थी और वह अपनी हंसी कंट्रोल भी नहीं कर पा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kartik Aaryan gave this reaction on the rumor of marriage with a female fan
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिक ने अपने फैंस को लेकर इस दौरान कहा था कि आज के समय में मैं जिस मुकाम पर पहुंच गया हूं वो सब मेरे फैंस की वजह से हुआ है। उनसे मिला प्यार मुझे मोटिवेट करता है। मैं कई बार ये सोचता हूं कि मैं इस प्यार को कैसे लोटा पाऊंगा। मैं अपने फैंस के साथ वक्त बिताता हूं।

विज्ञापन

Kartik Aaryan gave this reaction on the rumor of marriage with a female fan
धमाका में कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram/kartikaaryan

कार्तिक आर्यन की फीमेल फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहती हैं और इसकी एक झलक हाल ही में देखने को मिली थी, जब दो लड़कियां कार्तिक आर्यन के घर के बाहर खड़ी होकर एक्टर को आवाज लगा रही थीं। इस मौके का एक वीडियो कार्तिक आर्यन ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो के साथ कैप्शन में कार्तिक ने खुद को लकी बताया था और फैंस को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed