फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karthik Subbaraj to debut on ott from Netflix show which features R Madhavan and Dulquer Salmaan Reports

Madhavan-Dulquer: ओटीटी पर डेब्यू करेंगे कार्तिक सुब्बाराज, वेब सीरीज में नजर आएंगे आर माधवन-दुलकर सलमान!

Mon, 17 Feb 2025 01:59 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 17 Feb 2025 01:59 AM IST
सार

कार्तिक सुब्बाराज कथित तौर पर ओटीटी डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं। वेब सीरीज में आर माधवन और दुलकर सलमान को मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। 

विज्ञापन
Karthik Subbaraj to debut on ott from Netflix show which features R Madhavan and Dulquer Salmaan Reports
आर माधवन-दुलकर सलमान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज कथित तौर पर डिजिटल स्पेस में एक नए प्रोजेक्ट के लिए तैयारी कर रहे हैं। अब एक नई रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका प्रोडक्शन हाउस स्टोन बेंच फिल्म्स 'लिगेसी' नाम की एक तमिल वेब सीरीज पर काम कर रहा है। इस सीरीज को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

Web Series Popular Actors: वेब सीरीज में चलाया एक्टिंग का जादू, किरदारों के नाम से बन गई एक्टर्स की पहचान
विज्ञापन


फिल्म के कलाकार
यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी और इसमें कथित तौर पर दुलकर सलमान, आर माधवन और गौतम कार्तिक मुख्य भूमिकाओं में होंगे। चारुकेश शेखर (अम्मू) को निर्देशक के रूप में चुना गया है। फिल्मों के निर्देशन के अलावा, कार्तिक सुब्बाराज ने स्टोन बेंच फिल्म्स के तहत कुछ वेब सीरीज और फिल्मों का निर्माण भी किया है। उनके प्रोडक्शन क्रेडिट में ट्रिपल्स और कल्लाचिरिप्पु शामिल हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bafta Award 2025: कॉन्क्लेव ने जीता बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, बाफ्टा पुरस्कार जीतने से चूकी ऑल वी इमेजिन एज लाइट

कार्तिक सुब्बाराज अगला प्रोजेक्ट
हालांकि, विभिन्न शैलियों में हाथ आजमाने के बावजूद उनके अधिकांश वेब प्रोडक्शन को मिली जुली से लेकर निराशाजनक प्रतिक्रिया मिली है। यह देखना अभी बाकी है कि क्या 'लेगेसी' इसमें बदलाव ला सकती है। इस नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट के अलावा कार्तिक सुब्बाराज अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म रेट्रो के पोस्ट-प्रोडक्शन के अंतिम चरण में भी हैं, जिसमें अभिनेता सूर्या मुख्य भूमिका में हैं। यह परियोजना 1 मई को भव्य रूप से रिलीज होगी। यह फिल्म सुब्बाराज और सूर्या की पहली साथ में की गई फिल्म है। इसका निर्माण एस थानू ने अपने बैनर वी क्रिएशन्स के तहत किया है।
Hrithik Roshan: सीरीज ‘द रोशन्स’ की सक्सेस पार्टी में नजर आए ऋतिक रोशन, बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी भी पहुंचे 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed