फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karishma Tanna Reacted to the rumors of her pregnancy said please use your brain to netizens

Karishma Tanna: प्रेग्नेंसी पर करिश्मा ने चुप्पी तोड़ते हुए बताई सच्चाई, कहा- प्लीज अपने दिमाग यूज कीजिए

Wed, 24 May 2023 10:30 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 24 May 2023 10:30 PM IST
सार

टीवी से बॉलीवुड में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कहा कि, ये खबर पढ़कर मैं बहुत हंसी थी। 

विज्ञापन
Karishma Tanna Reacted to the rumors of her pregnancy said please use your brain to netizens
करिश्मा तन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। काफी समय से ये चर्चा है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। दरअसल उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपने पेट पर बार बार हाथ लगाती नजर आई थीं। जिसके बाद इन चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। हालांकि उन्होंने अभी तक इस पर बात नहीं की थी। लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी पर चुप्पी तोड़ दी है।

विज्ञापन


'ये सुन मुझे काफी हंसी आई'
एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि उस दिन मैंने बहुत ज्यादा खा लिया था। इसलिए मैं चलते-चलते अपना पेट रब कर रही थी और सभी को ये लगने लगा कि मैं प्रेग्नेंट हूं। फिर जब मैंने ये खबरें तो मुझे काफी हंसी आई थी। प्लीज अपने दिमाग यूज कीजिए। ये क्या अफवाह हुई।
विज्ञापन


रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंची थीं करिश्मा
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में करिश्मा मुंबई के एक रेस्टोरेंट में पहुंची थीं। उनसे वह अपने पति के साथ वहां गई थीं। मीडिया के सामने वह बार बार अपने पेट पर हाथ लगाती नजर आई थीं। जिसके बाद अफवाह शुरू हो गई कि करिश्मा प्रेग्नेंट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूप में नजर आएंगी एक्ट्रेस
अगर हम यहां करिश्मा के आने वाली फिल्म के बारे में बात करें तो बहुत जल्द वह हंसल मेहता के शो ‘स्कूप’ में दिखाई देंगी। जिसमें वे पत्रकार की भूमिका में दिखेंगी। जिसके बारे में उन्होंने कहा कि इस किरदार को निभाने के लिए मैंने पत्रकारों से बात की थी। जिसके बाद मुझे पता चला कि ये काफी मुश्किल काम है। जिसके बाद से मेरे मन में पत्रकारों के लिए सम्मान बढ़ गया।

यह भी पढ़ें: दिव्या दत्ता का क्रश रहा है यह बॉलीवुड सितारा, जिसकी खातिर 'भाग मिल्खा भाग' को कर दिया था ना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed