{"_id":"58b79ad14f1c1b0574831b1e","slug":"kareena-reacts-on-saif-ali-khan-s-flop-movie-rangoon-says-some-films-are-for-actor-s-appreciation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति सैफ की फिल्म 'रंगून' हुई फ्लॉप, करीना ने कहा, 'कुछ फिल्में सिर्फ कलाकार के लिए होती हैं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पति सैफ की फिल्म 'रंगून' हुई फ्लॉप, करीना ने कहा, 'कुछ फिल्में सिर्फ कलाकार के लिए होती हैं'
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Thu, 02 Mar 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान की हालिया रिलीज फिल्म 'रंगून' अपनी पूरी लागत भी वसूल नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। जहां कई लोगों को ये फिल्म पसंद नहीं आई तो वहीं कुछ लोग इस फिल्म को देखने तक नहीं गए। लेकिन सैफ की बीवी करीना कपूर खान इससे बिल्कुल भी दुखी नहीं हैं, बल्कि वो तो इस बात को लेकर खुश हैं कि सैफ ने एक ऐसे निर्देशक की फिल्म में काम किया है जिन्हें हमेशा ही सराहा जाता है फिर चाहें उनकी कमाई हो या ना हो।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में 'रंगून' की असफलता के बारे में पूछे जाने पर करीना ने कहा, 'कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस से परे होती हैं। विशाल भारद्वाज की फिल्में हमेशा की कलात्मक होती हैं। कुछ फिल्में कलाकारों की तारीफों के लिए होती हैं ना कि बिजनेस के लिए।

पति सैफ की फ्लॉप फिल्म पर करीना का बड़ा बयान
करीना जो खुद विशाल भारद्वाज के साथ फिल्म 'ओमकारा' में काम कर चुकी हैं, इस बात से खुश हैं कि उनके पति को भी विशाल भारद्वाज जैसे प्रतिष्ठित निर्देशक के साथ काम करने का मौका मिला।
'रंगून' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो जहां इसकी लागत भी वसूल नहीं हो पाई है वहीं विदेशों में ठीक ठाक कमाई कर रही है। फिल्म में सैफ के अलावा कंगना रनौत और शाहिद कपूर भी हैं।
'रंगून' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो जहां इसकी लागत भी वसूल नहीं हो पाई है वहीं विदेशों में ठीक ठाक कमाई कर रही है। फिल्म में सैफ के अलावा कंगना रनौत और शाहिद कपूर भी हैं।