फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kareena kapoor and Karan Johar enjoys samosa and Wrap at their kids annual day In Ambani International School

अंबानी स्कूल के एनुअल फंक्शन में करण जौहर ने करीना कपूर को क्यों कहा 'कार्बी डॉल'? बेबो ने भी ली चुटकी

Thu, 18 Dec 2025 11:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 18 Dec 2025 11:36 PM IST
सार

Kareena Kapoor and Karan Johar: करण जौहर और करीना कपूर गुरुवार को अपने बच्चों के एनुअल डे में पहुंचे। वहां से करण जौहर ने करीना कपूर की एक वीडियो शेयर की, जिसमें वे समोसे का लुत्फ उठाती दिख रही हैं। इसके बाद करीना ने भी करण जौहर की पोल खोल दी।

विज्ञापन
kareena kapoor and Karan Johar enjoys samosa and Wrap at their kids annual day In Ambani International School
करीना कपूर-करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

करीना कपूर के बच्चे तैमूर और जेह धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर के बच्चे यश और रूही भी इसी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। मुंबई स्थित इस स्कूल का गुरुवार 18 दिसंबर को वार्षिकोत्सव आयोजित हुआ, जहां कई सेलेब्स पहुंचे। करीना कपूर और करण जौहर भी फंक्शन में पहुंचे और एक साथ बैठे। फंक्शन से करण जौहर ने करीना का एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।

विज्ञापन


ऐश-अभिषेक को साथ देख खुश हुए फैंस, समोसा खाती दिखीं करीना; अंबानी स्कूल में लगा सेलेब्स का जमावड़ा
विज्ञापन


करण जौहर ने करीना को कहा 'कार्बी डॉल'
करीना कपूर स्कूल के फंक्शन में पहुंची। इस दौरान वे समोसे का लुत्फ उठाती दिखीं। करण जौहर ने उनका वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वे कहते दिख रहे हैं, 'जो लोग सोचते हैं कि करीना डाइट पर हैं, वो लोग देख लें। करीना कपूर स्कूल के फंक्शन में बड़ा सा समोसा खाते हुए।' करण जौहर ने आगे कहा है, 'मुझे तुम पर गर्व है बेबो। तुम मेरी कार्बी डॉल हो। तुम ऐसे अच्छी लगती हो'। करीना इस दौरान करण जौहर को गुस्से से घूरती हैं और फिर से अपना समोसा एंजॉय करने लगती हैं। करण जब करीना के डाइट पर होने का जिक्र करते हैं तो करीना कहती हैं, 'नहीं मैं डाइट पर नहीं हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीना कपूर के दिल पर लगी बात!
करीना कपूर का समोसा खाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करण जौहर ने उनका वीडियो शेयर किया, शायद यह बात बेबो के दिल पर लग गई! उन्होंने भी स्कूल फंक्शन से करण की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें करण जौहर रैप जैसा कुछ फूड आइटम खाते दिख रहे हैं। करीना ने इसके साथ लिखा है, 'करण भी खाते हैं'।



ये सितारे भी पहुंचे फंक्शन में
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक उत्सव में फिल्म जगत की कई अन्य हस्तियां भी पहुंचीं। इनमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के नाम भी शामिल हैं। इनके अलावा शाहरुख खान और गौरी खान भी नजर आए। शाहिद कपूर, फराह खान और विद्या बालन भी स्कूल के फंक्शन में शिरकत करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed