फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor and Amrita Arora start party at Karisma Kapoor house after recovering from Covid

Photo: कोरोना से ठीक होते ही पार्टी करने पहुंचीं करीना कपूर, अमृता अरोड़ा संग फोटो शेयर कर बोलीं- हम वापस आ गए

Mon, 27 Dec 2021 06:04 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 27 Dec 2021 06:04 PM IST
सार

करिश्मा कपूर ने बीती रात अपने घर में एक पार्टी दी, जिसमें करीना कपूर और अमृता अरोड़ा भी शामिल हुईं। करीना ने इस पार्टी की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अमृता के साथ नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor and Amrita Arora start party at Karisma Kapoor house after recovering from Covid
करीना कपूर, अमृता अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर बीते कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं, जिससे अब वह पूरी तरह ठीक हो गई हैं। करीना के साथ उनकी करीबी दोस्त अमृता अरोड़ा भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। करीना और अमृता के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में हंगामा मच गया था क्योंकि दोनों अभिनेत्रियों ने अपनी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से एक रात पहले ही पार्टी की थी। इस दौरान बीएमसी ने भी दावा किया था कि ज्यादा पार्टी करने की वजह से दोनों कोरोना वायरस की चपेट में आई हैं। लेकिन अब ठीक होने के बाद करीना और अमृता फिर से पार्टी वाले मूड में आ गई हैं। बीती रात, करीना कपूर की गर्ल गैंग ने धमाकेदार पार्टी की, जिसकी तस्वीरें अब सामने आ गई हैं।
विज्ञापन

Kareena Kapoor and Amrita Arora start party at Karisma Kapoor house after recovering from Covid
करीना कपूर, अमृता अरोड़ा - फोटो : ट्विटर/ANI

दरअसल, करिश्मा कपूर ने बीती रात अपने घर में एक शानदार पार्टी दी। ये पार्टी करीना और अमृता के ठीक होने की खुशी में आयोजित की गई। करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पार्टी की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अमृता अरोड़ा के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ करीना कपूर ने लिखा, ‘हम वापस आ गए।’ इस तस्वीर में करीना कपूर और अमृता काफी सुंदर लग रही हैं। करीना कपूर ने ब्लैक कलर का ऑफ शॉल्डर टॉप और क्रीम कलर की पैंट पहनी हुई है। वहीं, अमृता पर्पल कलर की फैदर ड्रेस में दिख रही हैं। करीना और अमृता की इस तस्वीर को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kareena Kapoor and Amrita Arora start party at Karisma Kapoor house after recovering from Covid
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

करिश्मा कपूर की इस पार्टी में अमृता और करीना के अलावा, सैफ अली खान, तैमूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर समेत कई स्टार शामिल हुए थे। इस पार्टी से मलाइका हरे रंग के डीप नेक ब्रालेट के साथ ग्रीन शॉर्ट्स में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने अपने इस आउटफिट को कंपलीट करने के लिए ग्रीन जैकेट का सहारा लिया। पार्टी में जाते हुए मलाइका के वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।  

विज्ञापन

Kareena Kapoor and Amrita Arora start party at Karisma Kapoor house after recovering from Covid
सोहेल खान और सीमा सचदेव - फोटो : फाइल फोटो

बता दें कि करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के अलावा सोहेल खान की पत्नी सीमा खान और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं। जिनकी रिपोर्ट्स भी अब निगेटिव आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed