{"_id":"58bcfcc84f1c1be25ee7ed6f","slug":"karan-johar-twins-baby-are-pre-mature","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी पिता बनने के चक्कर में करण जौहर ने कर दी इतनी बड़ी गलती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जल्दी पिता बनने के चक्कर में करण जौहर ने कर दी इतनी बड़ी गलती
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Mon, 06 Mar 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
करण्ा जाैहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर जुड़वां बच्चों के पिता बनने के बाद काफी खुश हैं। उन्हें लगातार बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की बधाइयां मिल रही हैं। लेकिन इसी बीच एक बुरी खबर भी सामने आई है। खबर ये है कि करण जौहर के दोनों बच्चे रूही और यश प्रीमेच्याेर हैं।
विज्ञापन
इसके चलते दोनों को अभी भी दो हफ्ते तक अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में रहना होगा। दोनों का जन्म 7 फरवरी को मुंबई के मसरानी अस्पताल में हुआ था। करीब एक महीने से दोनों बच्चे अस्पताल में ही पल रहे हैं। बच्चों के प्रीमेच्योर होने से एक सवाल खड़ा होता है। वो ये कि क्या करण को पिता बनने की इतनी जल्दी थी बच्चों की प्रीमेच्योर डिलीवरी करवा दी।
विज्ञापन
बता दें कि करण ने जब बच्चों का रजिस्ट्रेशन करवाया तो उनके पिता बनने की खबर मीडिया में आ गई। इसके बाद करण ने खुद ट्विटर के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। हाल ही में करण के बेस्ट फ्रेंड शाहरुख खान ने भी उन्हें पिता बनने पर बधाई दी है। शाहरुख ने हाल ही में मिजवान समर 2017 में रैंप वॉक किया।
विज्ञापन
इस ईवेंट में उन्होंने करण को बधाई देते हुए कहा कि उनके लिए ये बहुत खास लम्हा है। मैं भी इसी तरह एक बच्चे का पिता बन चुका हूं इसलिए मुझे उनकी खुशी का अहसास है। करण जौहर पिछले एक साल से सिंगल पैरेंट बनने की तैयारी कर रहे थे। ये बात उन्होंने अपनी बायोग्राफी 'द अनसूटेबल ब्वॉय' मे भी बताई थी। इससे पहले आलिया भट्ट, वरुण धवन, फराह खान और अर्जुन रामपाल ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी थी। आलिया ने तो ये भी कह दिया कि उनके छोटे भाई-बहन आ गए हैं।