सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए करण जौहर, जानें क्या है मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर एक बार फिर भाई-भतीजावाद को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक ट्रोल ने लिखा, 'करण ने स्टार किड्स को लॉन्च करने की फैक्टरी खोल रखी है।'
गौरतलब है कि करण ने ट्विटर पर अपनी अगली फिल्म 'धड़क' का पहला लुक साझा किया था। फिल्म से शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। करण जौहर फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
'धड़क' का पोस्टर रिलीज होते ही शुरू हुआ विवाद
फिल्म 'धड़क' मराठी ब्लॉकबस्टर 'सैराट' की हिंदी रीमेक है। कुछ दिनों पहले ही श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी और शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर की इस डेब्यू फिल्म के नाम का खुलासा हुआ। फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फिल्म 6 जुलाई 2018 को रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भले ही ये फिल्म 'सैराट' की रीमेक हो लेकिन इसे पूरी तरह से कॉपी नहीं किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग अगले साल से राजस्थान में शुरू होगी। इस फिल्म के लिए जाह्नवी और ईशान पिछले 6 महीने से तैयारी कर रहे हैं।