Photos: करण जौहर के कपड़ों का फराह खान ने उड़ाया मजाक, तस्वीरें देख बोलीं- ये तो शुतुरमुर्ग आउटफिट है
करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। लेकिन इन तस्वीरों को देखकर फराह खान ने करण जौहर का मजाक उड़ाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करण जौहर बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता हैं, जो अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि करण अपने फैशन सेंस से भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। करण जौहर अक्सर अतरंगी आउटफिट पहने हुए नजर आते हैं, जिसे देख लोग अपनी राय देने से पीछे नहीं रह पाते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। करण ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने बेहद ही अतरंगी आउटफिट पहना है। इस पर फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इतना ही नहीं, फराह खान ने तो अपने दोस्त करण जौहर का मजाक भी उड़ाया है।
हाल ही में करण जौहर ने गुच्ची के लिए एक फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट की तस्वीरें करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसमें करण कॉरिडोर मे खड़े हुए अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरो में करण ने फरी ऑफ व्हाइट कलर का कोट पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने ब्लैक शर्ट और ब्लैक जींस कैरी की है। इस लुक को और ज्यादा आकर्षित बनाने के लिए करण ने लाल कलर के जूते पहने हुए है और आंखों पर गॉगल लगाया है।
करण जौहर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक अपनी राय रख रहे हैं। फराह खान ने तो करण के आउटफिट को शुतुरमुर्ग (ऑस्ट्रिच) के कपड़े बता दिया है। फराह ने लिखा, ‘यह शुतुरमुर्ग आउटफिट वीडियो शूट के लिए बना है। तुमने फोटोशूट करा लिया।’ बता दें कि करण और फराह लंबे समय से दोस्त हैं और दोनों ही एक-दूसरे की टांग खींचने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं।
हालांकि, कई सेलेब्स ने करण की तारीफ भी की है। एकता कपूर ने कमेंट में हार्ट इमोजी शेयर किए हैं। बी प्राक ने ‘वाओ’ लिखा है। इसके अलावा, एक यूजर ने लिखा है, ‘आप जल्दी रणवीर सिंह बनने वाले हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भालू आया।’