फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar Said He Is The Real King Of Indian Cinema, Kartik Make Joke Of Him

Kartik Aryan: करण जौहर बोले- ‘मैं हूं भारतीय सिनेमा का असली बादशाह’, कार्तिक ने उड़ाया निर्देशक का मजाक

Sat, 08 Mar 2025 02:16 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 08 Mar 2025 02:16 PM IST
सार

Kartik Aryan: करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच हो गई बहस। करण जौहर ने खुद को बताया इंडियन सिनेमा का असली बादशाह, जानिए कार्तिक आर्यन ने क्या दी प्रतिक्रिया।

विज्ञापन
Karan Johar Said He Is The Real King Of Indian Cinema, Kartik Make Joke Of Him
करण जैहर-कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar @kartikaaryan

विस्तार

बॉलीवुड के चमकते सितारे कार्तिक आर्यन लगातार चर्चाओं में बने रहते हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो तब का है जब दोनों स्टार 25वें आईफा अवॉर्ड्स के लिए जयपुर पहुंचे थे। इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे पर तंज कस रहे हैं और इस बात पर बहस कर रहे हैं कि भारतीय सिनेमा का असली राजा कौन है?

विज्ञापन

कौन है भारतीय सिनेमा का असली बादशाह ?
वीडियो की शुरूआत में करण जौहर कार्तिक आर्यन से कहते हैं, “कार्तिक, रॉयल्टी का भी कुछ मतलब होता है। बॉलीवुड का बादशाह मैं हूं, तुम नहीं।” इस पर कार्तिक जवाब देते हुए कहते हैं, “अगर आप बादशाह हो, तो मैं इंडियन सिनेमा का राजकुमार हूं।” इस पर करण कहते हैं, “हे भगवान, तुम और रॉयल्टी? असली रॉयल्टी मैं हूं।” जिसके बाद भूल भूलैया 3 स्टार कार्तिक करण जौहर के ट्रांसफॉर्मेशन और उनके दुबले होने पर मजाकिया लहजे में तंज कसते हुए कहते हैं, “आप इतने पतले कैसे हुए हो? ऐसा लग रहा है किसी ने करण भेज दिया है, और जौहर अभी बाकी है।” 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


 

करण ने कार्तिक की फिल्म का उड़ाया मजाक
आगे करण जौहर कार्तिक पर मजाकिया लहजे में सख्त होते हुए 2023 में आई कार्तिक की फ्लॉप फिल्म ‘शहजादा’ पर तंज कसते हुए कहते हैं, “ओह मिस्टर कैजादा।” जिस पर कार्तिक कहते हैं, “जोक शहजादा पर बनता है, उस पर होना चाहिए।” इस पर करण जौहर कहते हैं, “उस पर कुछ नहीं बनता है।”

यह खबर भी पढ़ें: Kissik: 'पुष्पा 2' के 'किसिक' गाने की धूम, अब इसी पर रखा गया फिल्म का टाइटल, जानिए

2021 में करण-कार्तिक के बीच हो गई थी अनबन
कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच तब रिश्तों में तल्खियां आने की खबरें सामने आई थीं जब 2021 में कार्तिक आर्यन को करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से बाहर कर दिया गया था। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी, लेकिन बाद में कार्तिक को हटा दिया गया था। जिसके बाद इन दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इसके पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया था।

यह खबर भी पढ़ें: Pritam: ब्लैकपिंक स्टार जेनी पर लगे साहित्यिक चोरी के आरोपों पर प्रीतम ने दी प्रतिक्रिया, लोगों से की ये अपील

करण की फिल्म में नजर आएंगे कार्तिक
2023 में कार्तिक आर्यन के जन्मदिन के मौके पर करण जौहर ने कार्तिक के साथ अपनी नई फिल्म की घोषणा करके दोनों के बीच फिर से दोस्ती हो जाने का संकेत दिया था। करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेता के साथ एक फिल्म की घोषणा की थी। जिसके बाद दोनों के बीच की अनबन पूरी तरह से खत्म हो गई है। अब दोनों 2025 के आईफा अवॉर्ड्स को भी होस्ट करते दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed