फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar Remembers His Father Yash Johar Writes An Emotional Note On Fathers Day

Karan Johar: फादर्स-डे पर करण जौहर ने पिता को किया याद, बेटी रूही-बेटे यश के नाम लिखा इमोशनल नोट

Sun, 15 Jun 2025 02:12 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 15 Jun 2025 02:12 PM IST
सार

आज बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी भी फादर्स-डे (15 जून) सेलिब्रेट कर रहे हैं। करण जौहर ने भी इस खास मौके पर अपने पिता यश जौहर को याद किया है। साथ ही अपने बच्चों के लिए भी फादर्स-डे पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें अपने पैरेंटिंग एक्सपीरियंस का भी जिक्र किया है। 

विज्ञापन
Karan Johar Remembers His Father Yash Johar Writes An Emotional Note On Fathers Day
फादर्स डे पर करण जौहर ने साझा की सोशल मीडिया पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar

विस्तार

पिता हमारे जीवन काे संवारते हैं, हमें जिंदगी जीने का सलीका सीखाते हैं, सही राह दिखाते हैं। साथ ही उनका प्यार हमारी जिंदगी को खुशियों से भर देता है। पिता के बारे में जितना कहा जाए, कम है। कुछ ऐसी ही फीलिंग्स करण जौहर की भी हैं। फादर्स-डे के मौके पर करण जौहर ने अपने पिता को याद करते हुए एक पोस्ट साझा किया है। साथ ही अपने बच्चों के नाम भी एक पोस्ट शेयर किया है। 

विज्ञापन


करण को पिता ने जीवन जीना सिखाया
करण जौहर ने पिता यश जौहर के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, इस फोटो में दोनों एक फिल्म के सेट पर बैठे हैं। साथ ही करण जौहर ने एक कैप्शन भी लिखा है, ‘आपने दिल और आत्मा (Soul) के साथ फिल्में बनाईं। आपने अपने जीवन को अधिक जिया। आपने मुझे सिखाया कि अच्छी कहानी कहने की शुरुआत आपके अच्छे मन से होती है। मैं अपनी फीलिंग्स को बड़े पर्दे पर दिखा पाया, इसके लिए आपने हिम्मत दी, इसके लिए शुक्रिया। हैप्पी फादर्स डे पापा।’ 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)




अपनी पैरेंटिंग और बच्चों को लेकर कही ये बात
करण जौहर एक अन्य पोस्ट भी अपने इंस्टाग्राम पर करते हैं, जिसमें वह लिखते हैं, ‘कुछ फैंसले आवेग में लिए जाते हैं और कुछ सोच-समझकर। कुछ फैसले सिर्फ आशीर्वाद के साथ लिए जाते हैं। मैंने भी सिंगल फादर बनने का फैसला लिया, जो मेरे लिए बहुत सही फैसला था। मुझे लगता है कि हर पैरेंट्स की जर्नी अनूठी होती है। बच्चों को पालने के लिए कोई नियम नहीं होते हैं, बस रिश्ते में प्यार भरपूर होना चाहिए।’  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


 

जिंदगी का खालीपन भर गया
करण जौहर आगे लिखते हैं, ‘आज मैं खुद को सेलिब्रेट करता हूं। बेटी रूही और बेटे यश की मौजूदगी मुझे पूरा करती है। उन्होंने मेरी जिंदगी के खालीपन को भर दिया है। मेरे दिल में प्यार के लिए और जगह बना दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed