फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   karan and ekta not make no sex please

तो अब आप नहीं देख पाएंगे 'नो सेक्स प्लीज'?

Fri, 21 Nov 2014 12:13 PM IST
Updated Fri, 21 Nov 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
karan and ekta not make no sex please

बॉलीवुड के दो जाने-माने फिल्म निर्माता एकता कपूर और करण-जौहर मिलकर एक एडल्ट फिल्म 'नो सेक्स प्लीज़: वी आर इंडियंस' बनाने जा रहे थे, लेकिन अब उनकी फिल्म के इस टाइटल पर प्रतिबंध लग गया है। हालांकि इस फिल्म के लिए करन जौहर ने लीड एक्ट्रेस के रूप में दिशा पाटनी का नाम भी तय कर लिया था।

विज्ञापन


दरअसल 'नो सेक्स प्लीज़...' पहले ही एक निर्माता यानी 'शैलेन्द्र सिंह' पंजीकृत करा चुके हैं। जिसका पता दोनों ही पक्षों को बाद में चला। साथ ही फिल्म निर्माता शैलेन्द्र सिंह ने भी अपने इस टाइटल को किसी और को देने से साफ इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


"मैं एक फिल्म 'नो सेक्स प्लीज़' बना रहा हूँ। मैंने यह शीर्षक इसी साल 25 अप्रैल को पंजीकृत करा दिया था। लेकिन मुझे इस बात की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली, कि इस नाम से एक और फिल्म है जो बन रही है"

विज्ञापन
विज्ञापन

करन हुए पीछे

karan and ekta not make no sex please

​वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या अगर जरूरत पड़ी तो वे शीर्षक को छोड़ देंगे। इस पर उन्होंने अपना सिर्फ हिलाते हुए जवाब दिया, "नहीं माफ़ करना, लेकिन मैं पहले ही इस फिल्म का एक गीत फिल्मा चुका हूँ।" दूसरी और बालाजी मोशन पिक्चर्स के सीईओ तनुज गर्ग का कहना है, "हमारी फिल्म का नाम 'नो सेक्स...' कभी हमने सोचा ही नहीं था।"

हालाँकि प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, "प्रोडक्शन हाउस भी इसी नाम पर जाकर जीरो हो गया था। फिल्म की टीम के हर सदस्य को जो नाम बताया गया था वह तो यही था। लेकिन अगर इसे पहले ही किसी दूसरे निर्माता द्वारा रजिस्टर्ड करवाया जा चुका है, तो हमारे पास इस नाम को बदलने के अलावा और कोई चारा ही नही बचेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed