Kapil sharma: पत्नी गिन्नी के जन्मदिन पर कपिल शर्मा ने जमकर लुटाया प्यार,सामने आईं रोमांटिक तस्वीरें
बॉलीवुड कॉमेडियन एक्टर कपिल शर्मा की लेडी लव गिन्नी चतरथ 11 नवंबर यानी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस बीच गिन्नी के जन्मदिन के खास मौके पर कपिल ने अपनी पत्नी पर जमकर प्यार लुटाया है।
विस्तार
बॉलीवुड कॉमेडियन एक्टर कपिल शर्मा की लेडी लव गिन्नी चतरथ 11 नवंबर यानी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस बीच गिन्नी के जन्मदिन के खास मौके पर कपिल ने अपनी पत्नी पर जमकर प्यार लुटाया है। इस दौरान कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट शानदार रोमांटिक तस्वीरों को शेयर किया है जो अब चर्चा का विषय बन गई हैं।
कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीर में कपिल और गिन्नी एक-दूसरे की आंखों में खोए नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में कपल स्टाइलिश अंदाज में पोज रहा है। तस्वीरों के साथ कपिल ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो गिन्नी चतरथ, हर चीज के लिए थैंक्स'।
View this post on Instagram
बता दें कि लंबे समय तक एक-दूसरे को जानने के बाद कपिल और गिन्नी ने 12 दिसंबर 2018 को शादी करने का फैसला किया. शादी का जालंधर में हुआ, जबकि कपल ने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी थी। जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह समेत कई बड़ी बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थी। वहीं इस कपल की भव्य शादी में टेलीविजन जगत से सुमोना चक्रवर्ती, भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया, कश्मीरा और कृष्णा अभिषेक, जय भानुशाली और माही विज शामिल हुए थे।
गौरतलब है कि कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी दिसंबर 2018 में हुई थी। शादी के एक साल बाद ही उनकी पत्नी गिन्नी ने बेटी अनायरा को जन्म दिया था। वहीं दूसरे साल में उन्होंने बेटे को जन्म दे दिया। वहीं कपिल शर्मा एक नए कॉमेडी शो के लिए नेटफ्लिक्स पर दिखने लिए तैयार हैं। हालांकि शो की कास्ट द कपिल शर्मा शो जैसी ही है। अर्चना पूरन सिंह, राजीव ठाकुर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शो के लिए फिर से साथ आते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: 'एनिमल' का नया गाना 'अर्जन वैली' हुआ रिलीज, खून के प्यासे रणबीर कपूर को देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े