{"_id":"5bff722fbdec2241671394e6","slug":"kapil-sharma-promote-his-new-show-on-indian-idol-stage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा ने इंडियन आइडल के स्टेज पर छेड़े सुरों के तार, जमकर प्रमोट कर रहे हैं अपना शो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल शर्मा ने इंडियन आइडल के स्टेज पर छेड़े सुरों के तार, जमकर प्रमोट कर रहे हैं अपना शो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
kapil sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द कपिल शर्मा शो पर अक्सर अपनी गायिकी का रंग दिखाते रहे कपिल शर्मा का सामना इस बार असली गायकों से हुआ । दरअसल, कपिल अपने नए शो का प्रमोशन करने के लिए इंडियन आइडल के मंच पर पहुंचे। कपिल शर्मा के शो का अगला सीजन जल्द शुरू होने वाला है ।
इसके लिए वह सोनी चैनल के अलग-अलग शो में जाकर अपने शो के लिए माहौल बना रहे हैं। इस दौरान कपिल ने शूटिंग में मौजूद लोगों को जमकर हंसाया । साथ ही अपने सुरों के रंगों से सजाया भी। इससे पहले कपिल, अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10' में गए थे ।
बता दें कि कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी से 12 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं। इसके बाद अमृतसर में ही रिसेप्शन होगा । शादी का कार्ड कपिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था ।
कपिल के कॉमेडी शो को सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस प्रोड्यूस करेगा । अगले महीने 16 दिसंबर से कपिल शूटिंग भी शुरू कर देंगे । बता दें कि कपिल के अब तक के सारे शो वो खुद ही प्रोड्यूस करते थे । लेकिन 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी चैनल ने किसी और को दी थी ।

This weekend on the #IndianIdol10 sets are bound to be fun & full of energy as comedy genius #KapilSharma will be gracing the sets!!! #SalmanAli looks like he's back on TOP FORM again too!!! 🤩🤩🤩 Looks like a KILLER COMBOOO right here!!! 🔥🔥🔥 Don't miss it!!! #IndianIdol pic.twitter.com/msk5wXGGkx
विज्ञापन विज्ञापन— www.salmanali.co.uk (@jennapal_) November 28, 2018