फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Kanye West fellow American rapper Theophilus London missing for a week family lodges missing report

Theophilus London: अमेरिकी रैपर थियोफिलस एक सप्ताह से लापता, परिवार ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

Fri, 30 Dec 2022 04:33 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 30 Dec 2022 04:33 PM IST
सार

थियोफिलस लंदन के परिवार के सदस्यों के द्वारा लॉस एंजिल्स में एक लापता व्यक्ति की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद लॉस एंजिल्स की पुलिस अब उसका पता लगाने के लिए लोगों की मदद मांग रही है। बीते कुछ सप्ताह से उनके ठिकानों का पता लगाने की कोशिश की जा रही थी।

विज्ञापन
Kanye West fellow American rapper Theophilus London missing for a week family lodges missing report
American rapper Theophilus London - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिकी रैपर थियोफिलस लंदन, जिन्होंने कान्ये वेस्ट, टेम इम्पाला और कई अन्य लोगों के साथ काम किया है। हाल ही में उनके परिवार और दोस्तों के द्वारा लापता होने की सूचना दी गई है। एक अमेरिकी मीडिया कंपनी वैरायटी के मुताबिक, लंदन के परिवार के सदस्यों के द्वारा लॉस एंजिल्स में एक लापता व्यक्ति की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद लॉस एंजिल्स की पुलिस अब उसका पता लगाने के लिए लोगों की मदद मांग रही है। बीते कुछ सप्ताह से उनके ठिकानों का पता लगाने की कोशिश की जा रही थी। किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल नहीं होने पर मंगलवार को एलए की यात्रा करने के बाद परिवार के सदस्यों के द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। 

विज्ञापन


LAPD ने जानकारी के लिए लोगों से मांगी मदद
LAPD के द्वारा कहा गया कि अगर किसी के पास भी उसके ठिकाने के बारे में जानकारी हो या फिर वह उसकी भलाई चाहता हो तो, इसके बारे में LAPD या फिर लंदन के चचेरे भाई मिखाइल नोएल से इंस्टाग्राम पर  @iamdjkellz कर जानकारी दें। उन्होंने इस बारे में वैरायटी को बताया कि मंगलवार के दिन एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन उसके अलावा उनके पास किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े-Mili on OTT: अब ओटीटी पर 'मिली' की दस्तक, जान्हवी और Netflix ने अनोखे अंदाज में दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने लिखा संदेश
थियोफिलस लंदन के पिता लैरी मोसेस लंदन के द्वारा एक संदेश समर्पित किया गया। उन्होंने उसमें लिखा, थियो तुम्हारे पापा तुमसे प्यार करते हैं बेटे। हम तुम्हें बहुत याद करते हैं। तुम्हारे सभी रिश्तेदार और दोस्त तुम्हारी तलाश कर रहे हैं। तुम जहां कहीं भी हो, हमें कुछ संकेत भेजो, कोई बात नहीं हम तुम्हें लेने आएंगे। थियोफिलस लंदन का बयान में विवरण कुछ इस तरह से दिया गया है- उम्र 35 साल, रंग-काला, लम्बाई 6'2, वजन 175 पाउंड है। आंखें गहरे भूरे रंग की है। 

ये भी पढ़े-ऋषभ पंत के लिए प्रार्थना कर रही हैं उर्वशी रौतेला

ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए हुए नामांकित
वैरायटी के मुताबिक लंदन त्रिनिदाद और टोबैगो में पैदा हुआ था, वह को वेस्ट के साल 2015 के सिंगल ऑल डे के लिए सर्वश्रेष्ट रैप गीत और रैप प्रदर्शन के लिए ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकित किया गया है। जिन्होंने पॉल मेकार्टनी और एलन किंगडम के साथ प्रदर्शित किया था। उनका नया एल्बम बेबे जनवरी 2022 में रिलीज किया गया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed