Agra: कान फिल्म फेस्टिवल में होगा कानू बहल की 'आगरा' का वर्ल्ड प्रीमियर, ऐसा करने वाली निर्माता की दूसरी फिल्म
कानू बहल और अतिका चौहान द्वारा लिखी गई 'आगरा' एक परिवार के अंदर सेक्शुयल डायनेमिक्स पर आधारित है। इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर कांस फिल्म फेस्टिवल की डायरेक्टर्स फोर्टनाइट में होने वाला है।
विस्तार
बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता कानू बहल साल 2014 के बाद एक बार फिर कांस फिल्म फेस्टिवल में उपस्थिति दर्ज कराने जा रहे हैं। निर्माता इस बार अपनी आगामी हिंदी फीचर फिल्म 'आगरा' के साथ कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 की डायरेक्टर्स फॉर्टनाइट सेक्शन में लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सारेगामा इंडिया लिमिटेड, यूएफओ प्रोडक्शन और ओ28 फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर डायरेक्टर्स फोर्टनाइट में किया जाएगा।
इन कलाकारों मे किया है काम
कानू बहल और अतिका चौहान द्वारा लिखी गई 'आगरा' एक परिवार के अंदर सेक्शुयल डायनेमिक्स पर आधारित है। यह फीचर फिल्म एक भारत-फ्रांस द्वारा सह-निर्मित है, जिसमें मोहित अग्रवाल, राहुल रॉय, प्रियंका बोस, रूहानी शर्मा के साथ-साथ विभा चिब्बर, सोनल झा और आंचल गोस्वामी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कानू बहल ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि 'आगरा' डायरेक्टर्स फोर्टनाइट से अपना सफर शुरू करने जा रही है।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: 'वीरम' का रीमेक है 'किसी का भाई किसी की जान'? फरहाद सामजी ने कर दिया बड़ा खुलासा
यह एक बहुत बड़ा सम्मान है
कानू बहल बोले, 'आगरा मेरे लिए एक गहरा व्यक्तिगत और कठिन एक्सप्लोरेशन रहा है, इच्छा और पुरुष यौन रिप्रेशन और हुडू को समझने का प्रयास ... मुझे उम्मीद है कि यह कामुकता और हमारे द्वारा चुने गए 'घरों' के बारे में बहुत लोगों को पहुंचाएगी। डायरेक्टर्स फोर्टनाइट में आगरा का वर्ल्ड प्रीमियर हमारे लिए एक बड़ा सम्मान है। हम अक्सर खुद को एक स्टूडियो के रूप में श्रेय देते हैं, जो निडर फिल्म निर्माण करता है और 'आगरा' इसका एक आदर्श उदाहरण है।'
कनु बहल की दूसरी फिल्म
आपको बता दें, यह कनु बहल की दूसरी फिल्म है, जिसका प्रीमियर कांस फिल्म फेस्टिवल में होने जा रहा है। इससे पहले साल 2014 में आई उनकी फिल्म 'तितली' का कांस फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था। इस फिल्म का प्रीमियर साल 2014 में कांस उन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन में हुआ था।
Raghav Juyal: राघव जुयाल ने शहनाज संग डेटिंग की अफवाह पर किया रिएक्ट, बोले- इसके लिए समय नहीं है