फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kantara controversy FIR against Kannada actor Chetan kumar ahimsa for hurting hindu sentiments

Kantara Controversy: 'भूत कोला' परंपरा पर बयान देना इस एक्टर को पड़ा भारी, दर्ज हुई एफआईआर

Sun, 23 Oct 2022 09:39 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 23 Oct 2022 09:39 AM IST
सार

अभिनेता चेतन अंहिसा ने कहा था कि 'भूत कोला' परंपरा हिंदू धर्म का हिस्सा नहीं है, जिसके बाद अब अभिनेता के खिलाफ हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
kantara controversy FIR against Kannada actor Chetan kumar ahimsa for hurting hindu sentiments
kantara controversy - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सिनेमा की मिनी बजट फिल्म 'कांतारा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, जो हिंदी में भी रिलीज हो गई है। फिल्म की कमाई रोजाना बढ़ रही है लेकिन दूसरी तरफ यह फिल्म विवादों में भी आ गई। इस फिल्म में 'भूत कोला' परंपरा को दिखाया गया है। इस परंपरा पर कन्नड़ अभिनेता चेतन अहिंसा ने एक पोस्ट शेयर किया, जिससे विवाद और ज्यादा बढ़ गया है। अभिनेता ने कहा था कि 'भूत कोला' परंपरा हिंदू धर्म का हिस्सा नहीं है, जिसके बाद अब अभिनेता के खिलाफ हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने आरोप लगा है और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

दरअसल, हिंदू जागरण वेदिके ने कन्नड़ अभिनेता चेतन अहिंसा के खिलाफ कर्नाटक के उडुपी जिले में कथित तौर पर हिंदू भावनाओं को आहत करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में अभिनेता पर आरोप लगाया गया है कि अभिनेता ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है। शिकायत में हिंदू समूह ने पुलिस से यह आग्रह भी किया है वे अभिनेता को पुलिस स्टेशन बुलाए और उनसे आग्रह करें कि वह ऐसे बयान न दें।

Adipurush New Poster: प्रभास के बर्थडे पर रिलीज हुआ आदिपुरुष का पोस्टर, हाथ में धनुष-बाण लिए नजर आए अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि चेतन अंहिसा ने 'कांतारा' फिल्म के निर्देशक और नायक ऋषभ शेट्टी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि भूत कोला की परंपरा हिंदू धर्म का हिस्सा नहीं है और यह हिंदू धर्म के अस्तित्व में आने से पहले भी मौजूद थी। उन्होंने यह भी कहा था कि जैसे हिंदू भाषा को थोपा नहीं जा सकता, वैसे ही लोगों पर हिंदुत्व नहीं थोपा जा सकता। भूत कोला भूमि के मूल निवासियों की परंपरा है। यह हिंदू धर्म के तहत नहीं आएगा।

Box Office Report: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' ने 'ब्लैक एडम' को चटाई धूल, टिकट खिड़की पर जूझ रही 'डॉक्टर जी'

विज्ञापन

आपको बता दें कि 'कांतारा' 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद इसे दूसरी भाषाओं में भी रिलीज किया गया। यह फिल्म 1847 के फ्लॉट पर आधारित है, जिसमें मानव और प्रकृति का टकराव दिखाया गया है। फिल्म की कहानी में कर्नाटक का एक गांव दिखाया गया है जो पूरी तरह काल्पनिक है। हालांकि, फिल्म में क्षेत्रिए परंपराओं को भी शामिल किया गया है। फिल्म में 'भूत कोला' के भी सीन्स हैं, जिस पर यह पूरा विवाद शुरू हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed