फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kannada Sandalwood Actor Vijay Raghavendra wife Spandana passes away due to heart attack

दुखद: कन्नड़ अभिनेता विजय राघवेंद्र की पत्नी ने दुनिया को कहा अलविदा, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

Mon, 07 Aug 2023 11:07 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 07 Aug 2023 11:07 AM IST
सार

कन्नड़ अभिनेता विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना राघवेंद्र का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 

विज्ञापन
Kannada Sandalwood Actor Vijay Raghavendra wife Spandana passes away due to heart attack
विजय राघवेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नड़ अभिनेता विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना राघवेंद्र का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह घटना तब घटी जब दोनों थाईलैंड में थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजय राघवेंद्र की पत्नी को लो ब्लड प्रेशर था, जिसके कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय राघवेंद्र की पत्नी को लो ब्लड प्रेशर था, जिसकी वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनका पार्थिव शरीर कल बेंगलुरु पहुंचने की उम्मीद है, जहां सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। 
विज्ञापन

फैमिली के साथ छुट्टियां मना रही थीं स्पंदना

बैंकॉक में निधन होने की वजह से उनका पार्थिव शरीर आने में वक्त लग रहा है। कहा जा रहा है कि कल यानी मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर बेंगलुरु पहुंचेगा। बताया जा रहा है विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना फैमिली वेकेशन पर बैंकॉक गई थीं। अचानक मौत होने से एक्ट्रेस का परिवार सदमे में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पंदना ने इस फिल्म में किया था काम
एक्टर विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना ने फिल्मों में भी काम किया था। वो एक कैमियो रोल में नजर आ चुकी हैं। उनका ये गेस्ट रोल रविचंद्रन की फिल्म 'अपूर्वा' में देखने को मिला था। इसी महीने राघवेंद्र और पत्नी स्पंदना अपनी 16वीं सालगिराह मनाने वाले थे। दोनों ने साल 2007 में शादी की थी और दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम शौर्य है।

विजय राघवेंद्र को मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड
बता दें, 'चिन्नारी मुथा' में एक्टर विजय राघवेंद्र के रोल को लोगों ने काफी पसंद किया। सैंडलवुड में एक्टर के इस रोल को काफी सराहा गया और इसी फिल्म के लिए विजय राघवेंद्र को नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। 

यह भी पढ़ें: सनी देओल को याद आया 'गदर' संग रिलीज हुई 'लगान' का हाल, कहा- बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद तो मैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed