{"_id":"5f12fd9b7deb052a99790e24","slug":"kannada-actor-hulivana-gangadhar-passes-away-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नड़ अभिनेता हुलिवाना गंगाधर का कोरोना की वजह से निधन, 70 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कन्नड़ अभिनेता हुलिवाना गंगाधर का कोरोना की वजह से निधन, 70 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Sat, 18 Jul 2020 07:18 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 18 Jul 2020 07:18 PM IST
सार
- कन्नड़ अभिनेता हुलिवाना गंगाधर का निधन।
- कोरोना वायरस की वजह से ली अंतिम सांस।
- करीब 100 फिल्में और 150 नाटकों में कर चुके हैं काम।
विज्ञापन
हुलिवाना गंगाधर का निधन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हुलिवाना गंगाधर का शुक्रवार (17 जुलाई) को निधन हो गया। 70 वर्षीय अभिनेता गंगाधर का निधन कोविड -19 की वजह से हुआ है। इस खबर से कन्नड़ सिनेमा और गंगाधर के फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। गंगाधर के परिवार में उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। इस खबर के सामने आते ही अब तमाम सेलिब्रिटीज उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गंगाधर प्रेमा लोका नामक एक टेलीविजन धारावाहिक की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दूसरे दिन उनमें हल्के लक्षण दिखाई दिए जिसके बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया। लेकिन उनकी तबीयत ने सुधार नहीं हुआ बल्कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिसके चलते उन्हें बंगलूरू के बीजीएस अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों की एक टीम ने उनका इलाज किया, लेकिन उन्होंने शुक्रवार रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हुलिवाना गंगाधर ने 100 से अधिक फिल्मों, 150 नाटकों और कई कन्नड़ धारावाहिकों में अभिनय किया था। उनके कुछ प्रमुख फिल्में और धारावाहिक उल्टा पलटा, ग्राम देवता, भूमि थैया चोचचला मागा, अप्पू, कुरिगालु सर कुरिगालु, और शबदवेदी हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: EXCLUSIVE: लंदन से वीडियो कॉल पर बोलीं राधिका आप्टे, ओ गॉड, ऑफ्टर ए लॉन्ग आई एम स्पीकिंग इन हिंदी!