{"_id":"51595761fd326b0b0a3e948532522818","slug":"kangana-ranaut-turns-boho-for-katti-batti-hindi-news-ag","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘क्वीन’ गर्ल अब नजर आएगी फंकी अवतार में ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘क्वीन’ गर्ल अब नजर आएगी फंकी अवतार में
अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में फिल्मफेयर पुरस्कारों में ‘क्वीन’ में अपने दमदार अभिनय के चलते कंगना ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीता। लेकिन अफसोस की बात यह रही कि वह इस पुरस्कार को लेने के लिए समारोह में मौजूद नहीं थीं।
विज्ञापन
हैरान करने वाली बात यह रही कि उन्हें ये अवार्ड देने के लिए सदाबहार अभिनेत्री रेखा खुद उनके घर गई थीं। कंगना के फैन अभी भी यह जानना चाहते हैं कि आखिर कंगना अवार्ड समारोह में क्यों नहीं आईं?
विज्ञापन
कंगना ने इस बात की सफाई देते हुए बताया है कि वह उस दौरान अपनी आने वाली फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ की शूटिंग में काफी व्यस्त थीं। खैर, कंगना की मानें तो एक बार फिर वह दर्शकों के दिलों पर राज करने आने वाली हैं।
विज्ञापन
रुपहले पर्दे पर पहली बार इमरान खान और कंगना की जोड़ी बनने जा रही है। फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में कंगना एक आर्ट्स स्टूडेंट की भूमिका में हैं, जबकि इमरान खान उनके बैचमेट के किरदार में दिखेंगे।
रोचक बात यह है कि कंगना इस फिल्म में अब से पहले कभी न देखे जाने वाले फंकी एवं बिंदास अवतार में नजर आएंगी। फिल्म का पहला लुक जारी हो चुका है, जिसमें कंगना ढेर सारी अलग-अलग तरह की एसेसरीज पहने दिख रही हैं।
वहीं, बैकग्राउंड में रखे कैनवास से उनके किरदार के एक पेंटर होने का अंदाजा लगाया जा सकता है। ‘क्वीन’ में कंगना ने देसी अवतार निभाया था। अधिकतर साधारण दिखने वाली कंगना का यह फंकी अवतार वाकई बेहद ग्लैमरस दिख रहा है जो उन पर खूब फब रहा है।
फिल्म में कंगना पायल के किरदार में दिखेंगी। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बन रही यह एक रोमांटिक कॉमेडी है। निखिल इससे पहले फिल्म ‘कल हो न हो’ जैसी सफल फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। उनकी इस फिल्म से भी काफी उम्मीद की जा रही है।
फिल्म के बारे में कंगना का कहना है कि यह काफी अलग लव-स्टोरी है, ऐसी शायद ही आपने पहले कभी बॉलीवुड फिल्मों में देखी होगी। इसमें प्यार को काफी अलग अंदाज से पेश किया गया है। फिल्म इस साल 18 सितंबर को रिलीज होगी।
‘कट्टी बट्टी’ के अलावा कंगना ‘डिवाइन लवर्स’ और ‘तनु वेड्स मनु 2’ में भी काम कर रही हैं। इधर, सुनने में आया है कि एक इटालियन फिल्म के लिए भी कंगना को ऑफर आया है, उनका कहना है कि वह बॉलीवुड में इतनी व्यस्त हैं कि अभी उन्होंने विदेशी फिल्मों में काम करने के बारे में कुछ नहीं सोचा है।