Kangana Ranaut: कंगना ने बताई क्लासेज बंक करने की वजह, शर्मा अंकल का यह किस्सा भी सुनाया
कंगना ने हाल ही में अपने ट्वीटर अकाउंट पर अपने बचपन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में कंगना बेहद क्यूट लग रही हैं। कंगना ने अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए अपने फैंस के लिए इन फोटोज को साझा किया।
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने वेबाक अंदाज की वजह से आए दिन मीडिया की सुर्खियों में बनीं रहती हैं। एक्ट्रेस फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना ने हाल ही में अपने ट्वीटर अकाउंट पर अपने बचपन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में कंगना बेहद क्यूट लग रही हैं। कंगना ने अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए अपने फैंस के लिए इन फोटोज को साझा किया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने साथ ही एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।
कंगना ने लिखा कि फोटोशूट कराने के लिए मैंने काफी क्लासेस बंक कीं। मैं फोटोशूट कराने के लिए शर्मा अंकल के स्टूडियो में जाती थी। शर्मा अंकल मेरी बेदह खूबसूरत तस्वीरें खींचते थे साथ ही मेरी सराहना भी करते थे। शर्मा अंकल मेरी तस्वीरें अपने स्टूडियो की दीवारों पर भी लगाते थे। वहीं, तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने अपने बारे में लिखा कि उनमें जन्म से ही स्वैग है, जिस उम्र में कैमरे के सामने आने मे लोग हिचकिचाते हैं, उस उम्र में मैं कैमरे के सामने पोज दे रही हूं। बता दें कि इन तस्वीरों में कंगना स्कूल ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। कंगना के इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
I bunked classes to do photo shoots, there is a small studio in the village called Sharma uncle studio, Sharma uncle really appreciated and encouraged me to click pictures, he made big prints and plastered on his studio walls, everyone who passed his studio spoke about it .. https://t.co/w4m6QZVMFb
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 19, 2023
इसके अलावा कंगना ने कुछ ऐसी तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें उनके साथ-साथ उनके गांव की खूबसूरती को भी देखा जा सकता है। कंगना की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही सर्वेश मेवारा की फिल्म 'तेजस' अनुराग बासु की फिल्म 'इमली ' में नजर आने वाली हैं।
यह भी पढ़ें- Sonu Sood: सोनू सूद के नाम पर बनाई गई भारत की सबसे बड़ी थाली, 20 लोग एकसाथ खा सकते हैं खाना
All these pictures are clicked by Sharma uncle… he is very proud of me …. pic.twitter.com/HcyThY9MlM
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 19, 2023