{"_id":"66ccc9a2a8a1cdb23d01b5db","slug":"kangana-ranaut-received-death-threats-actress-sought-help-from-the-police-on-social-media-2024-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: कंगना रणौत की मिली जान से मारने की धमकी, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर मांगी पुलिस से मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: कंगना रणौत की मिली जान से मारने की धमकी, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर मांगी पुलिस से मदद
Tue, 27 Aug 2024 12:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:00 AM IST
सार
कंगना रणौत को फिल्म इमरजेंसी की वजह से जान से मारने की धमकी दी गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग हिंसा की बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज से पहले कंगना रणौत सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, अभिनेत्री को हाल ही में सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं। जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस फिल्म का निर्देशन कंगना ने ही किया है। इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं।
Raj Kapoor: ‘टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ में प्रदर्शित होगी ‘आवारा’, 4K में दिखेगा ‘शोमैन’ का जादू
कंगना को सोशल मीडिया पर मिली धमकी
सोमवार (26 अगस्त) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें कंगना रणौत को धमकी देते हुए कुछ लोगों को देखा जा सकता है। इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए अभिनेत्री ने पुलिस से मदद मांगी है। वीडियो में शख्स को हिंसा की बात करते हुए सुना जा सकता है। वीडियो के अंत में एक शख्स कहता है, "जब हम सिर कटवा सकते हैं तो काट भी सकते हैं।"
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'सरकटे का आतंक' बरकरार, जानिए 12वें दिन की कमाई
फैंस कर रहे सख्त कार्रवाई की मांग
इस वीडियो के सामने आने के बाद कंगना के फैंस काफी चिंतित नजर आए। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, "गृह मंत्रालय इस पर सख्त कार्रवाई करे।" एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, "यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।" वहीं, एक और यूजर ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, "उम्मीद करता हूं कि इस पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।"
Khel Khel Mein Box Office Collection Day 12: 25 करोड़ से भी दूर है 'खेल खेल में', जानें 12वें दिन की कमाई
इमरजेंसी में ये सितारे भी आएंगे नजर
इमरजेंसी की बात करें तो फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।Hollywood Actors: हॉलीवुड के ये कलाकार अभिनय से पहले करते थे एकदम अलग काम, कोई था टीचर तो कई डांसर