Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut reaction on Jaya Bachchan Viral video pushing a person trying to take a selfie with her

Kangana Ranaut: 'उन्हें बर्दाश्त करते हैं क्योंकि वो अमिताभ की पत्नी हैं', जया के वीडियो पर कंगना का रिएक्शन

Tue, 12 Aug 2025 07:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 12 Aug 2025 07:51 PM IST
सार

Kangana Reacts on Jaya Bachchan’s Viral Video: अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक शख्स को धक्का देती दिख रही हैं। उनके इस वीडियो पर कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut reaction on Jaya Bachchan Viral video pushing a person trying to take a selfie with her
कंगना रनौत-जया बच्चन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री व सांसद जया बच्चन का एक वीडियो सामने आया है। वे एक युवक पर नाराजगी जताती दिख रही हैं। दरअसल, युवक बिना अनुमति जया बच्चन के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है, जिस पर जया बच्चन गुस्से में आग-बबूला होकर शख्स को धक्का देती दिख रही हैं। उनके इस वीडियो पर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

कंगना ने लिखा, 'शर्मनाक बात'
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने जया बच्चन के इस रवैये पर नाराजगी जाहिर की है। कंगना ने जया बच्चन के वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'सबसे 'बिगड़ैल' और प्रिविलेज महिला। लोग उनके नखरे सिर्फ इसलिए बर्दाश्त करते हैं, क्योंकि वे अमिताभ बच्चन जी की पत्नी हैं। ऐसा अपमान, शर्मनाक बात है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोधी पार्टी पर साधा निशाना
कंगना ने जया बच्चन के बहाने विरोधी पार्टी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जया बच्चन का वीडियो शेयर किया जिसमें वो समाजवादी पार्टी की लाल टोपी पहने नजर आ रही हैं। कंगना ने आगे लिखा, 'उनके सिर पर रखी समाजवादी टोपी मुर्गे की कलगी की तरह लग रही है और जया खुद लड़ाकू मुर्गे की तरह। बेहद शर्मनाक..।'

शख्स को डांटते हुए दिया धक्का
बता दें कि संसद भवन परिसर में समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन उस वक्त भड़क गईं, जब एक व्यक्ति ने बिना उनकी अनुमति के उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। इस दौरान जया बच्चन ने शख्स को फटकार लगाई और डांटते हुए धक्का देकर दूर कर दिया। बता दें कि यह पहली घटना नहीं है, जब सपा सांसद किसी शख्स पर भड़कीं हों।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed