फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kangana ranaut reaction on doing films like rascals and double dhamaal actress says i deserved better read

Kangana Ranaut: डबल धमाल जैसी फिल्मों में काम करने पर कंगना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं बेहतर डिजर्व करती थी

Wed, 10 May 2023 11:11 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 10 May 2023 11:11 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने लाइफ के गलत फैसलों पर बात करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
kangana ranaut reaction on doing films like rascals and double dhamaal actress says i deserved better read
कंगना रणौत - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री जल्द ही 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली हैं। कंगना की यह मच अवेटेड फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती हैं। अपने फैंस के लिए अभिनेत्री आए दिन खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं।

विज्ञापन

kangana ranaut reaction on doing films like rascals and double dhamaal actress says i deserved better read
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'मैंने किसी काम को छोटा नहीं समझा'
कंगना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस कहती नजर आ रही हैं, 'लाइफ में कभी ना कभी हर कोई एक गलत डिसीजन लगता है। लोग कहते हैं कि तुम्हें 'रास्कल' जैसी फिल्म, 'डलब धमाल' जैसी फिल्म नहीं करनी चाहिए थी। आप बेहतर डिजर्व करते हैं। हां, लेकिन मेरे ऑप्शन का कोई काम नहीं बचा था, तो मैंने किसी काम को छोटा नहीं समझा।' 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

kangana ranaut reaction on doing films like rascals and double dhamaal actress says i deserved better read
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की सैलरी से ये काम करती थी कंगना

अभिनेत्री आगे कहती नजर आ रही हैं कि यह सब उनके प्लान में था क्योंकि फिल्मों से उन्हें जो सैलरी मिली थी, उससे उन्होंने कैलीफॉर्निया में एक शॉर्ट फिल्म बनाई और न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से एक कोर्स भी कम्प्लीट किया। इस वीडियो को एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है। इसके अलावा उन्होंने एक शानदार कैप्शन भी लिखा है, 'मुझे पता था कि मैं बेहतर डिजर्व करती थी, तब भी मैं कभी निराश नहीं हुई और मैंने कभी कोई गलत निर्णय नहीं लिया। इन प्यारी खूबसूरत यादों के लिए फैंस का शुक्रिया।'

विज्ञापन

kangana ranaut reaction on doing films like rascals and double dhamaal actress says i deserved better read
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना 'इमरजेंसी'  के अलावा  'तेजस', 'चंद्रमुखी 2', 'मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लेजेंट ऑफ दिद्दा' और 'इनकार्नेशन: सीता' जैसी फिल्मों का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ेंBollywood: अपनी फिल्म के निर्देशक-निर्माता पर फिदा हुईं ये एक्ट्रेस, शादी के बाद बिता रहीं खुशहाल जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed