फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut: Emergency Actress bollywood queen returns to twitter after may 2022 tells with tweet to fans

Kangana Ranaut Back On Twitter: 'ट्विटर' पर कंगना रणौत की हुई वापसी, ट्वीट कर फैंस को दी खुशखबरी

Tue, 24 Jan 2023 06:03 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 24 Jan 2023 06:03 PM IST
सार

कंगना रणौत ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर फैंस को अपनी वापसी की जानकारी दी है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut: Emergency Actress bollywood queen returns to twitter after may 2022 tells with tweet to fans
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन आज अभिनेत्री के चर्चा में आने की वजह उनका ट्विटर अकाउंट है। दरअसल, कंगना रणौत की डेढ़ साल बाद ट्विटर पर वापसी हो गई है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने अकाउंट से ट्वीट कर लोगों को दी है। 

विज्ञापन

Kangana Ranaut: Emergency Actress bollywood queen returns to twitter after may 2022 tells with tweet to fans
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट पिछले साल निलंबित कर दिया गया था, लेकिन अब क्वीन की माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर वापस हो गई है। कंगना ने हाल ही में अपनी टीम द्वारा प्रबंधित एक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया कर ट्विटर पर अपनी वापसी का एलान किया है। अभिनेत्री के इस एलान से सभी फैंस बहुत खुश हैं। कंगना ने अपनी टीम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'सभी को नमस्कार, यहां पर वापस आना अच्छा लग रहा है।' कंगना रणौत के फैंस लगातार अभिनेत्री के ट्वीट को रिट्वीट कर रहे हैं। इसके साथ ही उनके इस पोस्ट पर कमेंट कर अपनी खुशी भी जाहिर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut: Emergency Actress bollywood queen returns to twitter after may 2022 tells with tweet to fans
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को लेकर बीते दिनों भी काफी चर्चा में रही थीं। दरअसल, ट्विटर की कमान  टेस्ला प्रमुख एलन मस्क द्वारा संभाले जाने के बाद कंगना रणौत ने उम्मीद जताई थी कि वह जल्द ही ट्विटर पर वापसी कर सकती हैं और वैसा ही हुआ। इतना ही नहीं कंगना ने एलन मस्क की तारीफों के पुल भी बांधे थे। आपको बता दें, कगंना पिछले एक साल से अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए लोगों से जुड़ी हुई थीं। क्योंकि 9 मई 2021, को अभिनेत्री का ट्विटर अकाउंट ज्यादा विवाद होने के बाद ब्लॉक कर दिया गया था। 

विज्ञापन

Kangana Ranaut: Emergency Actress bollywood queen returns to twitter after may 2022 tells with tweet to fans
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रणौत ने हाल ही में अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म के नाम से ही सबको अंदाजा हो गया होगा कि यह देश की अबतक की सबसे बड़ी राजनीतिक घटना 'इमरजेंसी' पर आधारित है। 'इमरजेंसी' में कंगना रणौत देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ अभिनेत्री इसका निर्देशन भी अभिनेत्री ने ही किया है। 
Pathaan: 'पठान देखूं या हनीमून पर जाऊं?' फैन के सवाल का खास अंदाज में जवाब देकर किंग खान ने लूट ली महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed