फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kamal R Khan calls Ayushmann Khurrana and Vaani Kapoor film Chandigarh Kare Aashiqui soft porn

Chandigarh Kare Aashiqui: केआरके ने आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म को कहा ‘सॉफ्ट पोर्न’, भड़के फैंस ने लगा दी क्लास

Mon, 06 Dec 2021 10:57 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 06 Dec 2021 10:57 PM IST
सार

कमाल आर खान ने आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी’ को कहा ‘सॉफ्ट पोर्न' कहा है।

विज्ञापन
Kamal R Khan calls Ayushmann Khurrana and Vaani Kapoor film Chandigarh Kare Aashiqui soft porn
केआरके

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस वाणी कपूर इन दिनों अपनी अकपमिंग फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें आयुष्मान खुराना का बदला हुआ लुक देखकर फैंस हैरान रह गए थे। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं क्योंकि आयुष्मान खुराना की हर फिल्म में फैंस के लिए एक मैसेज जरूर होता है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आयुष्मान इस बार अपनी फिल्म में क्या नया लेकर आने वाले हैं। हालांकि, इन सब चीजें के बीच फिल्म क्रिटीक और ट्रेड एनालिस्ट कमाल आर खान ने आयुष्मान और वाणी कपूर की इस फिल्म पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

 
दरअसल, कमाल आर खान (केआरके) ने आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म के लिए एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ के लिए भद्दी बात कही है। केआरके के लिखा, ‘सर्वे का रिजल्ट- 35 प्रतिशत ठरकी और डेसपरेट लोग सॉफ्ट पॉर्न फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी देखना चाहते हैं। मतलब, फिल्म एक दिन में 3 से 4 करोड़ कलेक्ट करेगी। फिल्म का बजट 70 करोड़ के लगभग है।’
विज्ञापन

 
 
इससे पहले केआरके ने दर्शकों के बीच एक पोल भी डाला था, जिसमें उन्होंने फैंस से सवाल करते हुए पूछा था, 'क्या वे ‘सॉफ्ट पॉर्न फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी थियेटर में देखना चाहेंगे।’ हालांकि, फैंस को केआरके का ये सवाल कुछ खास पसंद नहीं आया, जिस वजह से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने कमाल आर खान के ट्वीट पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

 
ये पहली बार नहीं है, जब केआरके ने किसी स्टार को अपने निशाने पर लिया है। इससे पहले उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘राधे: द मोस्ट वॉन्टेड भाईजान’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इस वजह से वह कानूनी मुश्किलों में भी फंस गए थे। बता दें आयुष्मान खुराना और वाणी की ये फिल्म 10 दिसंबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed