Kajal Raghwani-Khesari Lal: काजल की जिंदगी में लौट आए हैं खेसारी लाल? जानिए क्या है सच्चाई
बता दें कि काजल राघवानी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर स्पेशल शख्स का जिक्र किया था।
विस्तार
भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। हाल ही में काजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह कहती नजर आईं, 'मुझे आपको किसी से मिलवाना है। उसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रही थी।' इसके बाद काजल का नाम एक्टर खेसारी लाल यादव से जोड़ा जाने लगा। एक बार फिर दोनों के अफेयर की चर्चा शुरू हो गई। लेकिन, काजल राघवानी ने एक नया वीडियो साझा कर सारी सच्चाई बता डाली है।
Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म में हुई काजोल की एंट्री! ऐसा होगा एक्ट्रेस का किरदार
बता दें कि काजल राघवानी ने एक वीडियो शेयर कर स्पेशल शख्स का जिक्र किया था। काजल का वह वीडियो देखने के बाद फैंस कयास लगाने लगे कि वो खेसारी लाल यादव की बात कर रही हैं। लेकिन, एक्ट्रेस ने एक नया वीडियो शेयर कर सभी कयासों पर विराम लगा दिया। काजल जिस 'स्पेशल' का जिक्र कर रही थीं, वह खेसारी लाल यादव नहीं हैं।
Prateik Babbar: प्रतीक बब्बर को आईएमडीबी का बर्थडे सरप्राइज, रिलीज से पहले ही ‘इंडिया लॉकडाउन’ को कमाल रेटिंग
काजल राघवानी ने एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो बता रही हैं कि उन्हें फैंस को कुछ दिखाना है। काजल कहती हैं कि वो समय आ गया है, जिसका मुझे बेसब्री से इंतजार था। बहुत टाइम लग गया, उसे वापस आने में। सॉरी आने में टाइम लग गया। इतना बोलने के बाद काजल कैमरे पर शरमाती नजर आती हैं। इसके बाद काजल लोगों को इंतजार खत्म कराते हुए अपना नया फोन दिखाती हैं। वीडियो देखने के बाद पता चलता है कि इतने वक्त से काजल अपने नए फोन का इंतजार कर रही थीं। काजल के नए वीडियो के बाद यह साफ हो गया कि खेसारी लाल के साथ उनके अफेयर की खबरें झूठी हैं।
बता दें कि काजल ने पहले जो वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया था, उसे देखकर यूजर्स यही सोच रहे थे कि एक्ट्रेस की जिंदगी में खेसारी लाल यादव की फिर से एंट्री हो गई है। वीडियो पर कमेंट कर यूजर्स अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे। बता दें कि एक वक्त था जब काजल राघवानी और खेसारी लाल का अफेयर खूब चर्चा में था। लेकिन, कुछ वक्त बाद दोनों स्टार्स अलग हो गए। काजल राघवानी और खेसारी लाल के रिश्ते में दरार क्यों आईं। ये अब तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, दोनों ने कभी अपने अफेयर को स्वीकारा नहीं किया।