{"_id":"6af11cbc39c742846256e7ca7a51fd29","slug":"kaitrena-kaif-meet-grand-mother-of-ranbir-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणबीर की दादी से क्यों मिलीं कैटरीना कैफ?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर की दादी से क्यों मिलीं कैटरीना कैफ?
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
Updated Wed, 02 Apr 2014 02:38 PM IST
विज्ञापन
रणबीर-कैटरीना के रिश्ते में एक बार फिर ट्वीस्ट आया है। कैटरीना अचानक रणबीर के घर पहुंच गईं।
विज्ञापन
लगता है रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के बीच का रिश्ता एक बार फिर से गहरा हो गया है।
रणबीर और कैटरीना कभी एक-दूसरे के करीब आते हैं तो एक झटके में एक-दूजे से दूर हो जाते हैं। इनके बीच ठीक है या बुरा यह कहना मुश्किल होता है।
अभी कुछ दिनों पहले की ही बात है जब कैटरीना कैफ ने ऐसी किसी संभावना को खारिज कर दिया था जिसमें उनकी और रणबीर की शादी की बातें हो रहीं थीं।
अब कैटरीना कैफ का एक नया कारनामा उनके इस बयान पर प्रश्न खड़ा करता है। कैटरीना कैफ पिछले दिनों रणबीर की दादी मां कृष्णा राज कपूर से मिलने गईं।
वहा कैटरीना ने उनके साथ काफी समय बिताया। कृष्णा कपूर से मिलने से पहले कैटरीना कैफ कई बार रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर से भी मिलने के लिए गईं हैं।