Kailash Kher: 'होशियारी दिखा रहे हो, पहले तमीज सीखो...', खेलो इंडिया इवेंट के बीच में जमकर भड़के कैलाश खेर
सिंगर ने कार्यक्रम में कुछ ऐसा हुआ कि अभिनेता परफॉर्मेंस के दौरान भड़क गए और स्टेज पर से आयोजकों को जमकर लताड़ लगाई।
विस्तार
जमकर भड़के कैलाश खेर
दरअसल हुआ ये कि कैलाश खेर ने ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023’ के लॉन्च इवेंट में अपने कुछ सबसे स्पेशल नंबर्स पर परफॉर्म करने के लिए आए थे। लेकिन फिर कार्यक्रम में देरी होने के कारण वह आयोजकों पर भड़क गए। सिंगर का एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें वह आयोजकों पर कुप्रबंधन और खराब व्यवहार का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे एक वीडियो में कैलाश को मंच से माइक पर कहते सुना जा सकता है, 'होशियारी दिखा रहे हो, पहले तमीज सीखो। एक घंटा हमको इंतजार कराया, क्या है ये खेलो इंडिया? किसी को काम करना आता नहीं है बोलना चाहेंगे तो इतना बोल देंगे कि छोड़ दीजिए सब।'
इसे भी पढ़ें- Jackie Shroff: अनिल कपूर पब्लिक में क्यों छूते हैं जैकी श्रॉफ के पैर? जग्गू दादा ने बताई चौंकाने वाली वजह
प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर लखनऊ #खेलो_इंडिया_यूनिवर्सिटी_गेम्स में पेमेंट पहले न मिलने से नाराज़
योगी मोदी जी की सरकार ने BBD मैनेजमेंट पर पर्चा फाडा ,
कहा अगर तारीफ़ करते तो सरकार ने करवाया था ये इवेंट पर ऐसी स्तिथि में BBD वाले जाने @Kailashkher pic.twitter.com/GLVZC7VJie— Shekhar Dixit (@Pt_shekhardixit) May 25, 2023
दी शानदार परफॉर्मेंस
हालांकि बाद में कैलाश खेर ने अपने गुस्से को किनारे करते हुए शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने कई गाने गाए। इस दौरान खेर ने यूपी के अतिरिक्त मुख्य सचिव नवनीत सहगल को साथ में नचाया। कैलाश खेर ने इस पर ट्वीट भी किया और लिखा, 'धन्यवाद हमारे पीएम नरेंद्र मोदी जी खेल और संगीत को एक साथ जोड़ने की पहल कराने के लिए, दोनों विधाओं को देश में युगों युगों से हल्के में लिया जाता रहा है।'