Kaalkoot Trailer: 'कालकूट' का ट्रेलर हुआ जारी, तेजाब पीड़िता को इंसाफ दिलाते नजर आए विजय वर्मा
ट्रेलर की शुरुआत में देखा जा सकता है कि सब इंस्पेक्टर रवि त्रिपाठी (विजय वर्मा) को अपनी नौकरी में जरा भी दिलचस्पी नहीं है और वह इस्तीफा लिखता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजय वर्मा और श्वेता त्रिपाठी की वेब सीरीज ‘कालकूट’का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दें कि 'कालकूट' सुमित सक्सेना द्वारा निर्देशित एक इनवेस्टिगेटिव सीरीज है। इसके ट्रेलर में पितृसत्ता और व्यवस्था के उत्पीड़न की काली सच्चाइयों को खोलकर रख दिया गया है। सीरीज में विजय वर्मा खाकी वर्दी पहने नजर आएं हैं। वह सब इंस्पेक्टर रवि त्रिपाठी की भूमिका में हैं और एक तेजाब पीड़िता को इंसाफ दिलाते नजर आएंगे।
खाकी वर्दी में जमे एक्टर
ट्रेलर की शुरुआत में देखा जा सकता है कि सब इंस्पेक्टर रवि त्रिपाठी (विजय वर्मा) को अपनी नौकरी में जरा भी दिलचस्पी नहीं है और वह इस्तीफा लिखता है, 'आदरणीय जगदीश सहाय जी पिछले तीन महीनों में मैंने जो कुछ इस थाने में होते देखा, उसे देखकर आगे नौकरी करने की इच्छा जुटा नहीं पा रहा। आपका आभारी, सब इंस्पेक्टर रवि शंकर त्रिपाठी'। मगर, रवि के इस्तीफे की टाइमिंग ऐसी है कि उसी दौरान एक तेजाब पीड़िता के केस से पुलिस अधिकारियों की सांसे फूली होती हैं।
Nayanthara: 'जवान' से नयनतारा का लुक जारी, हथियार उठाए एक्शन मोड में नजर आईं एक्ट्रेस
केस सुलझाते नजर आए विजय वर्मा
रवि त्रिपाठी का इस्तीफा स्वीकार करने की बजाय आला अधिकारी उसे शक की निगाह से देखने लगते हैं और कहा जाता है ' कोई भी कांड उसी की वजह से होता है, जिसका इस्तीफा सबसे पहले आ चुका होता है जी। जब तक एक एफआईआर नहीं लिख लोगे इस्तीफा तो नहीं देंगे'। इसके बाद इस केस की कमान विजय वर्मा अपने हाथ में लेते हैं। बता दें कि तेजाब पीड़िता का किरदार श्वेता त्रिपाठी ने अदा किया है।
इस ओटीटी पर होगी रिलीज
इस ट्रेलर के बहाने लैंगिक भेदभाव, प्रशासनिक व्यवस्था, पीड़िताओं को लेकर पुलिस अधिकारियों का नजरिया बहुत बारीकी से दिखाया गया है। साथ ही तेजाब हमले जैसे गंभीर अपराध को पुलिस-प्रशासन किस तरह देखता है, इस पर भी रोशनी डाली गई है। सीरीज का ट्रेलर रोंगटे खड़े करने वाला है। बता दें कि ‘कालकूट’ जियो सिनेमा पर प्रसारित होगी।
Anil Kapoor: अनिल कपूर के कारण बंद हो रहा 'द कपिल शर्मा शो'? कॉमेडियन कपिल ने अभिनेता को ठहराया इसका जिम्मेदार