Anil Kapoor: अनिल कपूर के कारण बंद हो रहा 'द कपिल शर्मा शो'? कॉमेडियन कपिल ने अभिनेता को ठहराया इसका जिम्मेदार
कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के फिनाले में अनिल कपूर के शामिल होने पर कॉमेडियन कपिल ने कहा कि वह हर बार शो के आखिरी एपिसोड में आते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनिल कपूर ने 'द नाइट मैनेजर' में अपनी दमदार अदाकारी के लिए खूब तारीफ बटोरीं। वहीं अब वह 'द कपिल शर्मा' के फिनाले की शोभा बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अनिल कपूर, शोभिता धूलिपाला, तिलोत्तमा शोम और आदित्य रॉय कपूर आगामी एपिसोड में धमाल मचाते नजर आएंगे। कपिल शर्मा के मजाकिया वन-लाइनर मेहमानों पर अपना जादू चलाने में कभी असफल नहीं होते और उन्हें हंसी से लोटपोट कर देते हैं।
कपिल ने बताया कि अनिल आखिरी बार 2022 में 'जुग जुग जियो' को प्रमोट करने के लिए शो में आए थे और तब भी यह शो का समापन था। अब, अनिल वापस आ गए हैं और एक बार फिर यह शो का समापन है। कपिल ने अनिल कपूर से मजाकिया अंदाज में कहा कि आप फिनाले के शौकीन हैं या आपको दूसरों का काम बंद करने का मजा आता है? तो अनिल ने जवाब दिया कि अक्षय साहब तो शुरू करवाते हैं ना? वह पैसे लेते हैं, मैं फ्री में करता हूं। अनिल का यह मजेदार जवाब सभी को पसंद आया। दरअसल, जब भी कपिल शर्मा के शो की सीजन की शुरुआत होती है तो एपीसोड में अक्षय कुमार गेस्ट होते हैं। इसी की तरफ इशारा करते हुए अनिल ने कहा कि वह शुरुआत करवाने के लिए पैसे लेते हैं और मैं फ्री में शो बंद करवा देता हूं।
Ameesha Patel: 14-15 की उम्र में ही अमीषा को फिल्मों में लाना चाहते थे राकेश रोशन? इसलिए नहीं बन पाई बात
इसके बाद कपिल ने शोभिता से कहा, ''बच्चों में डोरेमोन का नोबिता बहुत फेमस है। जवानों मैं सोभिता मशहूर हैं। इसके बाद अनिल ने कृष्णा अभिषेक के साथ 'यमला पगला दीवाना' गाने पर डांस किया। जब एक कलाकार अक्षय कुमार की नकल करके आया तो कपिल ने मजाक में कहा कि वे सीजन की शुरुआत में असली अक्षय कुमार का खर्च उठा सकते थे, लेकिन जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ा, उनके पास इसके लिए कोई बजट नहीं बचा।
Celina Jaitly: सेलिना जेटली को याद आए संघर्ष के दिन, कहा- कई बार तो कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं मिलती थी फीस
वहीं, बात करें अनिल कपूर की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह 'फाइटर' में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं, वह संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' में अभिनय करेंगे। 'एनीमल' इस साल रिलीज होने के लिए तैयार है।
Tajdar Amrohi: मीना कुमार की बायोपिक को लेकर कृति सेनन और मनीष पर भड़के ताजदार, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी