फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kaali Poster Row supreme court continues stay on arrest of filmmaker leena manimekalai

Kaali Poster Row: काली पोस्टर विवाद में सुप्रीम कोर्ट से लीना मणिमेकलई को राहत,गिरफ्तारी पर जारी रहेगी रोक

Mon, 20 Feb 2023 02:23 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 20 Feb 2023 02:23 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने लीना की गिरफ्तारी पर लगी रोक को बरकरार रखा है। इसके साथ ही कोर्ट ने जिन राज्यों ने अभी तक अपना जवाब दाखिल नहीं किया है, उन्हें  दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Kaali Poster Row supreme court continues stay on arrest of filmmaker leena manimekalai
लीना मणिमेकलई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

काली पोस्टर विवाद में घिरीं फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई के लिए राहत भरी खबर है। सुप्रीम कोर्ट ने लीना की गिरफ्तारी पर लगी रोक को बरकरार रखा है। इसके साथ ही कोर्ट ने जिन राज्यों ने अभी तक अपना जवाब दाखिल नहीं किया है, उन्हें  दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। पिछले महीने भी सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म निर्माता को राहत देते हुए रोक लगाई थी और आज की तारीख सुनवाई के लिए दी थी।

विज्ञापन


पिछले महीने हुई सुनवाई में लीना मणिमेकलई की वकील कामिनी जायसवाल ने कहा था कि वह प्रसिद्ध फिल्ममेकर हैं और उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली समेत छह राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। इसके साथ ही लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया है। ऐसे में लीना ने कई राज्यों में अपने खिलाफ किए गए मुकदमों को रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन

Disney Crisis: ब्रह्मास्त्र 2 को लेकर डिज्नी में नए सिरे से मंथन, मार्वल की फिल्मों व सीरीज की रफ्तार पर लगाम
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, डॉक्यूमेंट्री काली के पोस्टर में देवी काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया था। इसके साथ ही एक हाथ में एलजीबीटीक्यू का झंडा और एक हाथ में त्रिशूल था। इस पोस्टर के सामने आते ही बवाल मच गया था। कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हुए और लीना डॉक्यूमेंट्री पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगा। इसके बाद से ही लीना विवादों में घिर गई थीं।
Swara Bhasker: स्वरा के 'भाई' कहने पर पति फहाद ने ट्रोल्स को लिया आड़े हाथ, लोगों ने फिर लगा दी 'भाईजान' क्लास

बता दें कि लीना मणिमेकलई फिल्म निर्माता होने के साथ-साथ अभिनेत्री भी हैं। अभी तक वह कई डॉक्यूमेंट्री, फिल्म और पोइटिक मूवीज का निर्माण कर चुकी हैं। 2011 में आई उनकी फिल्म सेंगडल को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। इस फिल्म में धनुषकोडी के मछुआरों की कहानी दिखाई गई थी।
Pathaan: अब्दु पर चढ़ा पठान का खुमार, फिल्म देखने के लिए पूरा थिएटर किया बुक, टाइटल ट्रैक पर जमकर किया डांस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed