Loveyapa: जुनैद खान यूट्यूब पर मुफ्त दिखाना चाहते हैं फिल्म 'लवयापा', बड़े परदे पर डेब्यू को लेकर कही ये बात
Loveyapa: एक्टर जुनैद खान जल्द ही फिल्म 'लवयापा' में नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने इच्छा जाहिर की है कि वे इस फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज करना चाहते हैं।
विस्तार
आमिर खान और रीना दत्ता के बेटे जुनैद खान ने बीते वर्ष ओटीटी पर अभिनय पारी शुरू की। अब इस साल वे बड़े परदे पर डेब्यू कर रहे हैं। उनकी फिल्म 'लवयापा' अगले महीने रिलीज हो रही है, जिसमें वे खुशी कपूर के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान जुनैद ने इच्छा जाहिर की है कि वे इस फिल्म को यूट्यूब पर लोगों को मुफ्त दिखाना चाहते हैं। मगर, ऐसा नहीं करने के पीछे एक वजह है।
बोले- माध्यम से फर्क नहीं पड़ता
फिल्म 'लवयापा' की रिलीज को कुछ ही दिन बाकी हैं। इस बीच जुनैद खान का कहना है कि वे इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को यूट्यूब पर मुफ्त में रिलीज करने में खुश होंगे। हालांकि, वे मानते हैं कि यह व्यावहारिक तरीका नहीं होगा। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान, जुनैद खान से पूछा गया कि 'लवयापा' सिनेमाघरों में रिलीज उनकी पहली फिल्म है, इस पर वे क्या कहेंगे? इस पर एक्टर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि मीडियम में बदलाव से कोई फर्क पड़ता है। उन्होंने कहा कि फिल्म सिर्फ फिल्म होती है, जो हर किसी के लिए खास होती है।
यह खबर भी पढ़ें:
Priyadarshan: 'हेरा फेरी' ही नहीं, ये 10 सीरियस फिल्में भी बना चुके हैं प्रियदर्शन; शाहरुख को बनाया सुपरस्टार
क्यों आया फिल्म को मुफ्त दिखाने का ख्याल
जुनैद ने आगे कहा, 'आखिरकार मैं एक अभिनेता हूं। मेरे लिए आदर्श स्थिति यह है कि इस फिल्म को यूट्यूब पर मुफ्त में डाल दिया जाए, ताकि हर कोई इसे देख सके। लेकिन यह व्यावहारिक नहीं है'। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने 'लवयापा' को यूट्यूब पर मुफ्त में उपलब्ध कराने के अपने फैसले के बारे में कहा कि ऐसा उन्होंने इसलिए सोचा, क्योंकि वे चाहते हैं कि फिल्म ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचे। उन्होंने आगे कहा कि इसका फैसला उन्होंने इंचार्ज पर छोड़ा, क्योंकि मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन आदि को लेकर उनका निर्णय ही बेहतर होता है।
यह खबर भी पढ़ें:
Sherlyn Chopra: शर्लिन चोपड़ा ने बच्ची को लिया गोद? शेयर कीं तस्वीरें, बोलीं- 'मेरा सपना पूरा हो गया'
कब रिलीज होगी 'लवयापा'?
इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने को लेकर जुनैद ने कहा कि ओटीटी बनाम सिनेमा का सवाल वितरकों के लिए है, न कि कलाकारों के लिए। जुनैद के मुताबिक माध्यम के फर्क से कलाकारों के लिए कुछ भी नहीं बदलता है। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी 'लवयापा' 07 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें आशुतोष राणा, कीकू शारदा और कुंज आनंद जैसे सितारे भी हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Bad Girl Controversy: विवाद में 'बैड गर्ल' का टीजर, अनुराग कश्यप पर क्यों लगे ब्राह्मणों 'बदनाम' करने के आरोप?