फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Junaid Khan sister Ira and brother-in-law Nupur Shikhare reaction on Maharaj after Film Release on OTT

Maharaj: महाराज की रिलीज के बाद आयरा-नुपुर ने दी प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जाहिर की खुशी

Sat, 22 Jun 2024 12:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 22 Jun 2024 12:50 PM IST
सार

जुनैद खान अपनी डेब्यू फिल्म से ही छा गए हैं। हाल ही में रिलीज हुई 'महाराज' में उनकी अदाकारी की जमकर तारीफ हो रही है। अभिनेता की बहन आयरा और उनके बहनोई नुपुर शिकरे ने फिल्म की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Junaid Khan sister Ira and brother-in-law Nupur Shikhare reaction on Maharaj after Film Release on OTT
जुनैद खान, नुपुर शिकरे, आयरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म महाराज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में जयदीप अहलावत के साथ जुनैद के अभिनय की भी जमकर सराहना हो रही है। 21 जून को ओटीटी पर दस्तक देने वाली इस फिल्म पर अब अभिनेता की बहन आयरा और उनके बहनोई नुपुर शिकरे ने प्रतिक्रिया दी है। यह जोड़ा अक्सर अपनी तस्वीरों और खुद से जुड़ी पोस्ट की वजह से चर्चा में रहता है। हालांकि, इस बार दोनों के पोस्ट जुनैद खान और उनकी पहली हिंदी फिल्म को लेकर है। अपने नवीनतम पोस्ट में आयरा और नुपुर ने जुनैद खान को बधाई दी है। 

विज्ञापन

Maharaj Movie Review: ये बात फिर से समझाने का शुक्रिया, जुनैद!, कि वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीड़ पराई जाणे रे

विज्ञापन

आयरा-नुपुर ने दी प्रतिक्रिया

आयरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जुनैद की पहली फिल्म महाराज का पोस्टर शेयर किया और अपने फॉलोअर्स से फिल्म देखने का आग्रह किया। उन्होंने लिखा, ''अभी देखें" और इसके साथ ही उन्होंने पॉपकॉर्न स्टिकर भी साझा किया। वहीं, बहनोई नुपुर शिकरने ने महाराज की एक क्लिप शेयर की, जिसमें करसनदास मुलजी के रूप में जुनैद खान सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए देखे जा सकते हैं। वे फ्रेम में धोती-कुर्ता और मूंछें के साथ नजर आ रहे हैं।

विवाद के बाद टल गई थी रिलीज

महाराज की बात करें तो फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है। पहले यह फिल्म 14 जून को ओटीटी रिलीज होने वाली थी। हालांकि, विश्व हिंदू परिषद की आपत्तियों के बाद महाराज की रिलीज रोक दी गई थी। संगठन ने कथित तौर पर कहा कि इससे दर्शकों के एक वर्ग की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। गुजरात कोर्ट ने आदेश के बाद फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed