{"_id":"64d09d568010491db20e9503","slug":"jubilee-star-wamiqa-gabbi-joins-varun-dhawan-in-action-entertainer-from-jawan-director-atlee-banner-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wamiqa Gabbi: वरुण धवन के साथ स्क्रीन साझा करेंगी वामिका गब्बी, एटली की फिल्म में हुई एक्ट्रेस की एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Wamiqa Gabbi: वरुण धवन के साथ स्क्रीन साझा करेंगी वामिका गब्बी, एटली की फिल्म में हुई एक्ट्रेस की एंट्री
Mon, 07 Aug 2023 01:12 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 07 Aug 2023 01:12 PM IST
सार
वामिका और वरुण की फिल्म को एटली और उनकी पत्नी प्रिया के प्रोडक्शंस 'ए फॉर एप्पल स्टूडियोज' के बैनर तले बनाया जाएगा।
विज्ञापन
वरुण धवन, वामिका गब्बी, एटली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वेब सीरीज 'जुबली' में अपने अभिनय से सभी का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस वामिका गब्बी के फैंस के लिए खुशखबरी है। वह जल्द ही वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि वामिका और वरुण की यह अगली फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म को निर्माता एटली और उनकी पत्नी प्रिया बना रहे हैं।
विज्ञापन
अगले साल रिलीज होगी फिल्म
वामिका और वरुण की फिल्म को एटली और उनकी पत्नी प्रिया के प्रोडक्शंस 'ए फॉर एप्पल स्टूडियोज' के बैनर तले बनाया जाएगा। मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियोज की भी साझेदारी रहेगी। हालांकि, अभी इस प्रोजेक्ट का टाइटल सामने नहीं आया है। लेकिन, कहा जा रहा है कि इसका निर्देशन कलीस करेंगे, जो वर्ष 2019 की तमिल फिल्म 'की' के लिए जाने जाते हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 31 मई 2024 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Jailer: जेलर देखने के लिए फैंस को मिली छुट्टी, इन शहरों में फिल्म रिलीज के दिन अवकाश की घोषणा
विज्ञापन
वामिका ने किया खुशी का इजहार
हालांकि, फिल्म की कहानी से जुड़ी और अन्य खबरें अभी गुप्त रखी गई हैं। इस फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विजेता एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश भी अहम रोल में नजर आएंगी। वामिका ने हाल ही में इस फिल्म में काम करने की खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना मेरे लिए एक अवसर है, मैं बेहद खुश हूं। वरुण धवन और कीर्ति सुरेश के साथ काम करना अपने आप में बड़ी बात है।
Gadar 2: सनी देओल को याद आया 'गदर' संग रिलीज हुई 'लगान' का हाल, कहा- बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद तो मैं...
इस फिल्म में तब्बू के साथ आएंगी नजर
वामिका ने आगे कहा कि मैं एक कमर्शियल हिंदी प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही थी, जो अब पूरा हुआ। वामिका ने एटली की भी खूब तारीफ की। बता दें कि वामिका को 'ग्रहण', 'माई' और 'जुबली' जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता है। इन दिनों एक्ट्रेस बुडापेस्ट में अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं। वामिका जल्द ही विशाल भारद्वाज की फिल्म 'खुफिया' में भी नजर आएंगी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'खुफिया' में तब्बू अहम रोल में हैं।
Darsheel Safary: 'कच्छ एक्सप्रेस' के दौरान दर्शील को खूब डांटती थीं रत्ना पाठक? एक्टर ने किया खुलासा