शो में CAA को लेकर की थी पीएम मोदी पर टिप्पणी, हॉटस्टार ने बैन कर दिया कॉमेडियन का एपिसोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएए और एनआरसी को लेकर दिल्ली में बीते तीन दिनों में हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है जबकि कुल 189 लोग घायल हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस हिंसक प्रदर्शन के समर्थन में दिख रहे हैं तो कुछ इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। इस बीच ब्रिटिश कॉमेडियन जॉन ऑलिवर (John Oliver) सीएए पर कमेंट कर विवादों में फंस गए हैं।
अपने कार्यक्रम के दौरान जॉन ऑलिवर ने नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। एचबीओ पर प्रसारित होने वाले इस शो 'लास्ट वीक टुनाइट में उन्होंने सीएए पर बातचीत की थी। लेकिन पीएम मोदी और सीएए पर की गई टिप्पणी उन्हें भारी पड़ गई और जॉन ऑलिवर का ये एपिसोड भारत में हॉटस्टार पर बैन हो गया।
दरअसल उन्होंने कहा था- मोदी और उनकी पार्टी लाखों मुसलमानों की नागरिकता छीनने वाली है और उन्होंने इसे बड़ी ही चतुराई से दो चरण में किया है। इसके बाद से ही जॉन ऑलिवर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बॉलीवुड की भी कई हस्तियों ने उनका ये एपिसोड अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया. इसमें स्वारा भास्कर, अनुराग कश्यप और आकाश बनर्जी सहित कई लोग शामिल हैं।
सीएए और एनआरसी के विरोध को लेकर पत्थरबाजी और हिंसक प्रदर्शन जारी है। रविवार से शुरू हुई हिंसा में अब तक एक हेड कांस्टेबल समेत 20 लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसक प्रदर्शन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।
Modi: @LastWeekTonight with John Oliver (HBO) https://t.co/3BiOUshPnt via @YouTube
— Swara Bhasker (@ReallySwara) February 24, 2020
“India enduring symbol of love deserves more than .. temporary symbol of hate.” Powerful words from multiple Emmy winning @iamjohnoliver Whole world can see how evil CAA-NRC-NPR agenda is except..