फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jitendra played the character of girl during the days of struggle got the first film after that

बॉलीवुड: संघर्ष के दिनों में जितेंद्र ने निभाया था 'लड़की' का किरदार, उसके बाद मिली पहली फिल्म

Mon, 01 Nov 2021 09:04 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 01 Nov 2021 09:04 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र 70 और 80 के दशक के ऐसे अभिनेता रहे, जिन्होंने कई तेलगु फिल्मों के हिंदी रीमेक में काम किया। किसी जमाने में वह एक साल में 8-10 फिल्में तक करते थे।
 

विज्ञापन
Jitendra played the character of girl during the days of struggle got the first film after that
फिल्म अभिनेता जितेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र 70 और 80 के दशक के ऐसे अभिनेता रहे, जिन्होंने कई तेलगु फिल्मों के हिंदी रीमेक में काम किया। किसी जमाने में वह एक साल में 8-10 फिल्में तक करते थे। हालांकि, सफलता मिलने से पहले उन्हें इंडस्ट्री में काफी संघर्ष भी करना पड़ा। यहां तक की उन्हें हीरोइन की डुप्लीकेट का किरदार तक निभाना पड़ा। यह वह दौर था जब जितेंद्र के पास कोई काम नहीं था और पैसों की भी जरूरत थी। ऐसे में उन्हें लड़की का किरदार निभाना पड़ा।

विज्ञापन


इस बात का खुलासा खुद जितेंद्र ने द कपिल शर्मा शो में किया था। कपिल शर्मा ने उनसे पूछा था कि जब स्ट्रगल कर रहे थे, तब आपको हीरोइन की बॉडी डबल का रोल निभाना पड़ा था। वह किस्सा क्या था। उनके इस सवाल का जवाब देते हुए जितेंद्र ने बताया था कि उन्होंने अभिनेत्री संध्या का डुप्लीकेट प्ले किया था। उन्होंने यह किरदार शांताराम की फिल्म में निभाया था। फिल्म का नाम सेहरा था। गौरतलब है कि जितेंद्र को वी शांताराम ने फिल्म ‘गीत गाया पत्थरों ने’ में हीरो का रोल दिया था। इससे पहले वह  जूनियर आर्टिस्ट का काम करते थे। 
विज्ञापन


 

फिल्म ‘गीत गाया पत्थरों ने’ में जितेंद्र की मदद सुपरस्टार राजेश खन्ना ने की थी। राजेश खन्ना ने उनका रियाज कराया था। जितेंद्र ने बताया कि जब उन्हें ‘गीत गाया पत्थरों ने’ फिल्म के स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया गया तो राजेश खन्ना ने कॉलेज के कैंटीन में बैठकर उनका रियाज करवाया था कि क्या बोलना है।

जितेंद्र इस बात को स्वीकार करते हैं कि तेलुगु फिल्ममेकर्स ने उनका करियर बनाया। अपनी खास नृत्य शैली के कारण जितेंद्र को बॉलीवुड का 'जंपिंग जैक' भी कहा जाता है। उनकी  1982 में रिलीज हुई फिल्म दीदार-ए-यार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म के बाद जितेंद्र को 2.5 करोड़ का भारी नुकसान हो गया था। हालांकि वह उस वक्त अपने इस नुकसान को भूल गये जब श्रीदेवी के साथ उनकी फिल्म हिम्मतवाला ब्लॉकबस्टर साबित हुई और उनके करियर को नई ऊंचाई मिली। हिम्मतवाला की रिलीज के बाद जितेंद्र ने कहा था कि उन्होंने इस फिल्म से इतना पैसा कमाया कि वह अपना नुकसान भूल गये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed