फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jimmy shergill exclusive interview for amar ujala

मैं राजनीति करूंगा तो फिर बाकी सब छोड़ दूंगा: जिमी शेरगिल

Mon, 20 Jun 2016 08:21 AM IST
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 20 Jun 2016 08:21 AM IST
विज्ञापन
Jimmy shergill exclusive interview for amar ujala
- फोटो : solaris

जून, जुलाई और अगस्त में जिमी शेरगिल की तीन फिल्में कतार से आएंगी। शोरगुल, मदारी और हैप्पी भाग जाएगी। इन फिल्मों में वह एक-दूसरे से कतई मेल न खाने वाले किरदार निभा रहे हैं। बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में लंबी पारी खेल रहे जिमी शेरगिल से बातचीत की रवि बुले ने

विज्ञापन


आपने कई राजनीतिक फिल्में की हैं, किरदार निभाए हैं। शोरगुल का पॉलीटीशियन कैसा है?
जिमी: मेरी फिल्मों में राजनीति का अहम रोल रहा है लेकिन विशुद्ध राजनीतिक रोल मैंने इक्का-दुक्का ही किए हैं। साहेब बीवी और गैंगस्टर के राजा साहब उस तरह से खालिस नेता नहीं हैं जैसा शुक्रवार को रिलीज होने वाली शोरगुल का पॉलीटिशन है। यह बहुत ही खतरनाक और जबर्दस्त टाइप का है। उधर, मदारी में मैं बिल्कुल अलग हूं। एक मैच्योर्ड पुलिस अधिकारी। जबकि हैप्पी भाग जाएगी कॉमेडी है।
विज्ञापन


इस खतरनाक टाइप के पॉलीटीशियन पर काफी विवाद हुआ। कैसे इससे खुद को अलग रखा?
अब तो यह सब क्लीयर हो गया है। एक हफ्ते इसकी वजह से मैं काफी परेशान रहा। विवादों की जिन्हें आदत होती है वे यह सब निपटा सकते हैं। मैं दूर रहता हूं इन चीजों से। हमने अपना स्पष्टिकरण दे दिया है कि जब कोई किसी पर बायोपिक बनाता है या रीयल लाइफ पर फिल्म होती है तो एनओसी वगैरह से ली जाती है। परंतु हमारे यहां ऐसा कुछ नहीं था। यह भी नहीं कि पूरी फिल्म मेरे ऊपर आधारित हैं। फिल्म में कई हादसे हैं जो आपको कहीं कहीं से प्रेरित लग सकते हैं, लेकिन वास्तव में यह एक लव स्टोरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपका किरदार क्या है?
यह महत्वाकांक्षी किरदार है। यह व्यक्ति जो चाहता है, उसके लिए कुछ भी कर सकता है। फिल्म में आप देखेंगे कि अगर इस व्यक्ति पर कोई नियंत्रण न हो तो क्या नहीं कर देगा!

किसी होमवर्क की जरूरत नहीं पड़ी

Jimmy shergill exclusive interview for amar ujala

आपका पॉलीटिशियन का किरदार किसी से प्रेरित नहीं है, तब क्या इस पर आपने कोई होमवर्क किया?
नहीं, किसी होमवर्क की जरूरत नहीं पड़ी। लुक को लेकर जरूर मेरी फिल्म की क्रिएटिव टीम से बात हुई। वह चाहते थे कि मैं मूंछें रखूं तो मैंने कहा कि यह राजा साब (साहेब बीवी और गैंग्स्टर) टाइप दिखेगा, तब मैंने दाढ़ी रखी। इससे पहले मैंने यह प्रयोग नहीं किया था। मुझे खुशी है कि यूपी-दिल्ली में फिल्म का ट्रेलर देख कर ही लोग जोश में आ गए।

क्या आपकी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा है?
बिल्कुल नहीं। मैं यूं ही राजनीति क्या किसी फील्ड में काम नहीं कर सकता। कई बार मेरे पास ऑफर भी आए हैं लेकिन मैं जब तक किसी चीज की जड़ में नहीं उतर जाता तब तक हाथ नहीं आजमाता। अगर मैं राजनीति करूंगा तो फिर बाकी सब छोड़ दूंगा।

आप यूपी में काफी रहे हैं। यहां की राजनीति को कितना समझते हैं? यहां से कितना जुड़ाव महसूस करते हैं?
मैंने देखा सब कुछ है। कभी राजनीति में घुसा नहीं। मेरा रुझान उस तरफ नहीं था। जितना एक आम व्यक्ति समझता है, उतनी समझ मुझे है। जितना अखबारों में लिखा जाता है, वह मैं समझ जाता हूं। इसके अलावा जैसा कि अंग्रेजी में रीडिंग बिटवीन द लाइंस कहते हैं कि एक पार्टी वाला कुछ कह रहा है, दूसरी पार्टी वाला कुछ कह रहा है। पर ये कुछ भी कहें, शाम को मिलकर बैठते होंगे। इतनी तो समझ है हममें...। मैं गोरखपुर में पैदा हुआ हूं, लखनऊ में पढ़ा हूं। दसवीं से मेरी पढ़ाई पंजाब में हुई। हमारा घर पटियाला (पंजाब) में है। मेरे छह महीने यूपी और छह पंजाब में गुजरते थे। आज बहुत अच्छा लगता है जब यश भारती सम्मान दिया जाता है, यूपी गौरव मिलता है। इससे बड़ी बात क्या हो सकती है कि यहां के लोग समझते हैं कि हम फिल्म इंडस्ट्री में आए और कुछ अपने तथा उनके लिए हासिल किया है। यही स्थिति पंजाब में है। इन दो राज्यों से जुड़े होने की वजह से मुझे फिल्मों में मदद मिलती है क्योंकि कहीं की भाषा-बोली या लोगों के व्यक्तित्व को समझना आसान भले ही नहीं है, तब भी मेहनत कम हो जाती है।

आप ऐक्टिंग में लगातार कामयाब रहे, तब भी सोलो फिल्मों में क्यों नहीं दिखते?
ऐसा नहीं कि सोलो फिल्में नहीं आतीं, परंतु जब तक वह बहुत ही अलग न हों, उन्हें क्यों किया जाए? एक तरफ ऐसी फिल्म आए जिसके जैसा रोल पहले कर चुका हूं मगर वह सोलो है, दूसरी तरफ मल्टीस्टारर हो परंतु उसमें जो रोल मिल रहा है वह नया हो तो स्वाभाविक है कि मैं दूसरी चुनूंगा। जैसे साहेब बीवी गैंगस्टर, शोरगुल और मदारी। इनमें न केवल मैं अलग दिख रहा हूं बल्कि यह फिल्में भी अलग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed