फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jharkhand High Court dismisses Amisha Patel petition in crores of fraud case

Amisha Patel: करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में अमीषा पटेल को लगा झटका, झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका 

Thu, 05 May 2022 09:20 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 05 May 2022 09:20 PM IST
सार

करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में जस्टिस एके द्विवेदी की अदालत में अमीषा पटेल की याचिका पर सुनवाई की गई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अमीषा की याचिका खारिज कर दी है। 
 

विज्ञापन
Jharkhand High Court dismisses Amisha Patel petition in crores of fraud case
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभिनेत्री को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल अमीषा पटेल ने धोखाधड़ी से संबंधित मामले पर एक याचिका दायर की थी। जस्टिस एके द्विवेदी की अदालत में अमीषा पटेल की याचिका पर सुनवाई की गई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अमीषा की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट के इस आदेश के बाद अमीषा पटेल को बड़ा झटका लगा है। 

विज्ञापन


बता दें कि अमीषा पटेल के खिलाफ फिल्मों में पैसे लगाने का ऑफर देकर धोखाधड़ी का आरोप है। इस मामले में 28 अप्रैल को पहले भी सुनावाई हो चुकी है, जिसके बाद अमीषा पटेल ने जवाब के लिए समय मांगा था, जिसको कोर्ट ने मंजूर कर लिया था। इसके बाद आज कोर्ट में सुनवाई की तारीख तय हुई थी। जिसपर झारखंड हाईकोर्ट ने आज मामले की सुनवाई की।
विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी को लेकर मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद दोनों के खिलाफ वारेंट जारी हुआ और मामला कोर्ट जा पहुंचा। दोनों ने रांची के रहने वाले फिल्ममेकर अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ रुपये फिल्म के प्रमोशन और पब्लिसिटी को लेकर लिए थे। बाद में अमीषा पटेल की फिल्म पूरी नहीं हो  पाई, जिसके चलते प्रमोशन भी नहीं हुआ। इसके बाद अजय कुमार सिंह ने अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि दोनों ने पैसे लौटाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 अप्रैल को हुई सुनवाई के दौरान न्यायाधीश संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में दोनों तरफ से अपना पक्ष रखा गया। कोर्ट ने दोनों को लिखित जवाब पेश करने का आदेश दिया था। इसके लिए कोर्ट ने उन्हें दो हफ्ते का समय भी दिया था। जिसके बाद सुनवाई के लिए अगली तारीख 5 मई तय हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed