फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jaya Bachchan did not want Amitabh Bachchan to host Kaun Banega Crorepati she was afraid of damage big b image

Amitabh Bachchan: जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि KBC होस्ट करें अमिताभ बच्चन, इस वजह से था एक्ट्रेस को ऐतराज

Sat, 08 Apr 2023 12:07 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 08 Apr 2023 12:07 AM IST
सार

अमिताभ बच्चन ने जब बॉलीवुड छोड़ 'कौन बनेगा करोड़पति' होस्ट करने का फैसला किया था, उन्हें उनकी पत्नी जया बच्चन ने यह शो करने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
Jaya Bachchan did not want Amitabh Bachchan to host Kaun Banega Crorepati she was afraid of damage big b image
जया बच्चन-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी दमदार अदाकारी से फिल्मों में जान डाल देते हैं। उन्होंने बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक अपनी अदाकारी का दम दिखाया है। वहीं, बात करें रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की तो अपनी दमदार आवाज से उन्होंने इस शो को बहुत आगे पहुंचाया है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह शो करना अमिताभ के लिए एक मजबूरी थी, लेकिन यह शो ही अमिताभ के करियर में मील का पत्थर साबित हुआ। अमिताभ की पत्नी जया यह नहीं चाहती थीं कि अभिनेता रियलिटी शो होस्ट करें।

विज्ञापन
Trending Videos

Jaya Bachchan did not want Amitabh Bachchan to host Kaun Banega Crorepati she was afraid of damage big b image
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, साल 2000 में अमिताभ ने 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट करना शुरू किया था। उस समय वह बॉलीवुड छोड़ टीवी में कदम रखने और करियर में रिस्क लेने वाले पहले अभिनेता बन गए थे। बड़े पर्दे को छोड़ उनका छोटे पर्दे पर आना किसी को पसंद नहीं था। उस समय अभिनेता के फैसले की कई लोगों ने आलोचना भी की। यहां तक कि खुद उनकी पत्नी जया बच्चन ने उन्हें यह शो होस्ट करने के लिए मना कर दिया था। हालांकि, अमिताभ ने रिस्क लिया और शो करने के लिए हां कह दी। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह थी कि उस समय उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही थीं और उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने भी कम हो गए थे।

Jr NTR: न स्क्रिप्ट लिखी गई और न ही डेडलाइन तय, फिर वॉर-2 से जूनियर एनटीआर के डेब्यू की अटकलें क्यों?

विज्ञापन
विज्ञापन

Jaya Bachchan did not want Amitabh Bachchan to host Kaun Banega Crorepati she was afraid of damage big b image
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

जया बच्चन ने साल 2008 में एक इंटरव्यू देते हुए इस वजह का खुलासा किया था कि वह क्यों नहीं चाहती थीं कि अमिताभ बच्चन यह शो करें। जया ने कहा था कि मैं चाहती ही नहीं थी कि अमित जी 'केबीसी' करें, क्योंकि मुझे लगता था कि यह प्लेटफॉर्म उनकी छवि के अनुसार नहीं है। बड़े पर्दे पर उनका अपना एक मुकाम था और यूं छोटे पर्दे पर आना मुझे सही नहीं लग रहा था, लेकिन उम्मीद के विपरीत शो उनके लिए बेहद खास बन गया।

Aditi Rao Hydari: जुबली की स्क्रीनिंग में पहुंचे सिद्धार्थ, अदिति राव ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग साझा की तस्वीर

विज्ञापन

Jaya Bachchan did not want Amitabh Bachchan to host Kaun Banega Crorepati she was afraid of damage big b image
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

'कौन बनेगा करोड़पति' ने बिग बी को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। साल 2021 में शो के 1000वें एपिसोड को होस्ट करते हुए अभिनेता ने अपनी उपलब्धियों के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि साल 2000 में इसकी शुरुआत हुई थी और उस समय हमें पता नहीं था कि यह इतना अच्छा चलेगा। सब लोग कहते रहे कि आप फिल्म से टेलीविजन में जा रहे हैं। बड़े पर्दे से छोटे पर्दे पर आ रहे हैं। आपकी छवि को नुकसान होगा, लेकिन हमारी अपनी कुछ परिस्थितियां थीं, उस समय मुझे फिल्मों में काम नहीं मिल रहा था, लेकिन शो के पहले ब्रॉडकास्ट के बाद जिस तरह से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हुईं, फिर ऐसा लगा कि पूरी दुनिया मिल गई है।

Vardhan Puri: सलमान खान की बात से सहमत नहीं अमरीश पुरी के पोते, OTT सेंसरशिप पर खुलकर बोले वर्धन पुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed