फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jawan: Reports claim after Salman Khan Tiger 3 tv actress Ridhi Dogra joins Shah Rukh Khans movie

Jawan: 'टाइगर 3' के बाद शाहरुख की 'जवान' में नजर आएंगी टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा? निभा सकती हैं धांसू किरदार

Mon, 07 Nov 2022 03:15 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 07 Nov 2022 03:15 PM IST
सार

इस फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आ रही है, जिसे सुन टीवी कलाकारों के फैंस खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, दावा किया जा रहा है कि फिल्म टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा को साइन किया गया है।

विज्ञापन
Jawan: Reports claim after Salman Khan Tiger 3 tv actress Ridhi Dogra joins Shah Rukh Khans movie
'जवान' में हुई रिद्धि डोगरा की एंट्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एटली कुमार के निर्देशन में बन रही शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' अपनी  घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। दर्शक 'जवान' में शाहरुख खान को अभिनय करते देखने के लिए बेकरार हैं। उनको स्क्रीन पर वापसी करते देखना उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। 'जवान' में खतरनाक लुक में नजर आने वाले शाहरुख के साथ इस फिल्म में साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा और विजय सेतुपति नजर आने वाले हैं।  ऐसे में अब इस फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आ रही है, जिसे सुन टीवी कलाकारों के फैंस खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, दावा किया जा रहा है कि फिल्म टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा को साइन किया गया है।
विज्ञापन

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रिद्धि डोगरा शाहरुख खान की 'जवान' में दिखाई देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो एक पैन इंडिया फिल्म है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े अभिनेताओं जैसे विजय सेतुपति, नयनतारा से सजी इस फिल्म में  अब रिधि डोगरा भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। 'मैरिड वुमन' और 'असुर' जैसी ओटीटी सीरीज में अपने काम के लिए मशहूर रिद्धि डोगरा के रोल के बारे में इससे ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि वह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और पहले ही अपने पार्ट की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं।
Black Panther 2: अफ्रीका में हुआ ब्लैक पैंथर 2 का प्रीमियर, सितारों का लगा जमावड़ा, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

'जवान' से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया, 'रिद्धि डोगरा पहले ही मुंबई और चेन्नई में जवान के लिए शूटिंग कर चुकी हैं। वह एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं और उन्होंने इस फिल्म में सराहनीय काम किया है। उन्हें एक नए कैरेक्टर में देखना सराहनीय होगा।' इन खबरों से पहले कुछ रिपोर्ट्स आ चुकी हैं, जिनमें यह भी दावा किया जा रहा है कि रिद्धि डोगरा को सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' के लिए भी साइन किया जा चुका है। लेकिन अभी किसी भी खबर पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 
Yashoda: सामंथा ने दिखाया अपना कर्मठ अंदाज, बीमारी के बावजूद भी 'यशोदा' का प्रमोशन करने पहुंचीं अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed