फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   javed akhtar told urdu is indian language not pakistani twitter upset over this statement

Javed Akhtar: जावेद अख्तर ने उर्दू को बताया भारतीय भाषा तो भड़का पाक, कहा- सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं

Wed, 15 Mar 2023 07:14 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 15 Mar 2023 07:14 PM IST
सार

जावेद अख्तर ने उर्दू को हिंदुस्तान की भाषा बताया साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बंटवारे से ही निकला है। अब गीतकार के इस बयान के बाद से पाकिस्तानी भड़क गए हैं।

विज्ञापन
javed akhtar told urdu is indian language not pakistani twitter upset over this statement
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जावेद अख्तर अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। पिछले दिनों गीतकार ने लाहौर में जाकर पाकिस्तान को आईना दिखाया था। अब एक बार फिर से वह अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में जावेद अख्तर ने पत्नी शबाना आजमी के साथ मिलकर उर्दू एल्बम 'शायराना सरताज' लॉन्च किया। जहां उन्होंने उर्दू भाषा के महत्व के बारे में बात की। उन्होंने कहा- उर्दू हिंदुस्तान की भाषा है। यहां उन्होंने उर्दू को हिंदुस्तान की भाषा बताया साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बंटवारे से ही निकला है। अब गीतकार के इस बयान के बाद से पाकिस्तानी भड़क गए हैं।

विज्ञापन


जावेद अख्तर का बयान
उर्दू भाषा के बारे में बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा, 'उर्दू किसी और जगह से नहीं आई है। यह हमारे हिंदुस्तान की भाषा है। यह हिंदुस्तान के बाहर नहीं बोली जाती, पाकिस्तान या इजिप्ट की भाषा नहीं है। पाकिस्तान का भी पहले कोई वजूद नहीं था। वह भी हिंदुस्तान से ही निकला है। इसके आगे उन्होंने कहा, हमने उर्दू भाषा क्यों छोड़ दी, पाकिस्तान की वजह से? अगर पाकिस्तान यह कहे कि कश्मीर उसका है तो क्या आप मान लेंगे। इसी तरह उर्दू भी हिंदुस्तान की ही एक भाषा है, जिस पर हम सभी को ध्यान देना चाहिए। आजकल नई पीढ़ी के लोग अंग्रेजी पर ज्यादा ध्यान देते हैं। हमें हिंदी में बात करनी चाहिए, क्योंकि यह हमारी राष्ट्रभाषा है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Sonu Sood: पॉलिटिक्स में एंट्री करने जा रहे सोनू सूद! अभिनेता के खुलासे से हर कोई हैरान-परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले यूजर्स
अब जावेद अख्तर के इस बयान के बाद पाकिस्तानी कहां चुप बैठने वाले थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर गीतकार को जमकर ट्रोल कर डाला। इस दौरान एक यूजर ने लिखा, 'लगता है जावेद अख्तर पाकिस्तान से लौटने के बाद सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं'। एक और यूजर ने लिखा, 'पाकिस्तान विरोधी टिप्पणी के कुछ दिनों के बाद भारतीय गीतकार ने दावा किया कि उर्दू एक भारतीय भाषा है पाकिस्तान की नहीं'। वहीं एक और यूजर ने कहा, 'ऐसा लगता है कि जब पाकिस्तान उसकी संस्कृति और उसके लोगों के बारे में आपत्तिजनक बयान देने की बारी आती है तो भारतीय गीतकार जावेद अख्तर को कोई रोक नहीं होती'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed