Javed Akhtar: नेटिजन ने जावेद अख्तर को कहा 'पाकिस्तानी', गीतकार ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- 'औकात में रहो'
Javed Akhtar: आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तमाम सितारों ने फैंस को बधाई दी है। गीतकार-राइटर जावेद अख्तर ने भी पोस्ट शेयर किया। उनके पोस्ट पर एक नेटिजन ने उन्हें ट्रोल किया, जिस पर गीतकार ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गीतकार-राइटर जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। आज 15 अगस्त को आजादी के पर्व पर उन्होंने देशवासियों को बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किए। इसके साथ ही उन्होंने यह स्मरण कराया कि आजादी कितने बलिदानों के बाद मिली और इसकी हिफाजत सभी का फर्ज है। गीतकार के पोस्ट पर एक नेटिजन ने नकारात्मक टिप्पणी की, जिसका उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
गीतकार ने लिखा, 'थाली में परोस कर नहीं मिली आजादी'
जावेद अख्तर ने एक्स पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है, 'मेरे सभी भारतीय बहनों और भाइयों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह आजादी हमें थाली में परोस कर नहीं मिली। आज हमें उन लोगों को याद करना चाहिए और उन्हें सलाम करना चाहिए, जो हमें आजादी दिलाने के लिए जेल गए और जो फांसी पर चढ़ गए। आइए हम यह सुनिश्चित करें कि हम इस अनमोल तोहफे को कभी न गंवाएं'।
जावेद अख्तर बोले- 'तुम्हारे बाप दादा अंग्रेज के जूते चाट रहे थे'
जावेद अख्तर के इस पोस्ट पर एक नेटिजन ने उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तानी कह डाला। नेटिजन ने लिखा, 'आपका स्वतंत्रता दिवस तो 14 अगस्त है'। बता दें कि 14 अगस्त को पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस होता है। जावेद अख्तर ने यूजर को जवाब देते हुए सबक सिखाया। उन्होंने लिखा, 'बेटा जब तुम्हारे बाप दादा अंग्रेज के जूते चाट रहे थे, तब मेरे बुजुर्ग देश की आजादी के लिए काला पानी में मर रहे थे। अपनी औकात में रहो'।
यूजर्स बोले- 'इन्हें नजरअंदाज कीजिए'
जावेद अख्तर के इस पोस्ट पर कुछ यूजर्स उनके सपोर्ट में आए हैं, तो कुछ ट्रोल करते हुए उनसे सवाल कर रहे हैं। जावेद अख्तर को कुछ यूजर सलाह दे रहे हैं और लिख रहे हैं, 'आपको इस किस्म के लोगों को जवाब देने की जरूरत नहीं। इन्हें नजरअंदाज कीजिए'।