फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   janhvi kapoor looks stunning in pink saree dhadak actress share pictures on social media fans go crazy

Social Media: गुलाबी साड़ी में दिखा जाह्नवी कपूर का देसी अंदाज, लुक देखकर फैन ने लिखा-ओह माय गॉड

Sat, 04 Dec 2021 08:24 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 04 Dec 2021 08:24 PM IST
सार

श्रीदेवी और बोनी कपूर की लाड़ली बेटी जाह्नवी कपूर ने बहुत ही कम समय में फैंस के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई हैं। साल 2018 में करण जौहर की फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जाह्नवी ने अब तक भले ही कम फिल्मों में काम किया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट हैं।

विज्ञापन
janhvi kapoor looks stunning in pink saree dhadak actress share pictures on social media fans go crazy
जाह्नवी कपूर - फोटो : Instagram

विस्तार

श्रीदेवी और बोनी कपूर की लाड़ली बेटी जाह्नवी कपूर ने बहुत ही कम समय में फैंस के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई हैं। साल 2018 में करण जौहर की फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जाह्नवी ने अब तक भले ही कम फिल्मों में काम किया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट हैं। अपनी फिल्मों के अलावा जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। हाल ही में जाह्नवी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन


गुलाबी साड़ी में जीता फैंस का दिल

जाह्नवी कपूर इन दिनों दिल्ली में हैं, यहां पर वो एक इवेंट में शामिल होने के लिए आई हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर ट्रेडिशनल अवतार में कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में जाह्नवी गुलाबी रंग की फ्लोरल साड़ी पहनी हुई है और उसके साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज पहना है। जाह्नवी ने कानों में झुमके और माथे पर बिंदी लगाई हुई है जो उनके लुक को बेहद खूबसूरत बना रहा है।

विज्ञापन

janhvi kapoor looks stunning in pink saree dhadak actress share pictures on social media fans go crazy
जाह्नवी कपूर - फोटो : Instagram

जाह्नवी के अंदाज ने जीता फैंस का दिल

इस तस्वीर को साझा करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा, ‘गुलाबी’ इसी के साथ उन्होंने रोज का इमोजी भी साझा किया। जाह्नवी कपूर के देसी अंदाज को लोग सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही डाले गए इस पोस्ट को अब तक चार लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। लोग जमकर जाह्नवी कपूर की तारीफ कर रहे हैं।

janhvi kapoor looks stunning in pink saree dhadak actress share pictures on social media fans go crazy
जाह्नवी कपूर - फोटो : Instagram

फैंस और सितारों को पसंद आया पारंपरिक लुक

साड़ी में जाह्नवी कपूर का ये देसी और ट्रेडिशनल लुक उनके फैंस के साथ-साथ सितारों को भी खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ओह माय गॉड’ , तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत ही सुंदर’। सितारों ने भी जाह्नवी कपूर की इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसाया और हार्ट इमोजी पोस्ट किए। जाह्नवी की आगामी फिल्मों की बात करें तो वो रुही के बाद अब जल्द ही करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 में दिखाई देंगी। इसके अलावा वो गुडलक जैरी और मिली में भी नजर आएंगी। जिसकी शूटिंग हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed